फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maharashtra Assembly elections Padmini Kolhapure Shreyas Talpade organised rally explain importance of vote

Maharashtra Assembly Election: जागरुकता रैली में शामिल हुए श्रेयस तलपड़े, बोले- हम लोग फ्लावर नहीं फायर हैं

Sat, 09 Nov 2024 12:31 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 09 Nov 2024 12:31 PM IST
सार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अभिनेता श्रेयस तलपड़े और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly elections Padmini Kolhapure Shreyas Talpade organised rally explain importance of vote
पद्मिनी कोल्हापुरे- श्रेयस तलपड़े - फोटो : तस्वीर- एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पद्मिनी पद्मिनी कोल्हापुरे और श्रेयस तलपड़े मुंबई में मतदान देने के लिए चुनावी रैली कर लोगों को उनके वोट और चुनावी भागीदारी के बारे में बता रही हैं। यह रैली महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में नागरिकों को वोट देने के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किए जाने के लिए आयोजित की गई।
विज्ञापन

Maharashtra Assembly elections Padmini Kolhapure Shreyas Talpade organised rally explain importance of vote
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आयोजित जागरूकता रैली - फोटो : तस्वीर- एएनआई
श्रेयस तलपड़े ने कही ये बात
रैली के दौरान श्रेयस तलपड़े ने वोट देने की बात पर जोर दिया। लोगों को एहसास दिलाया कि वे लोकतंत्र का हिस्सा हैं। श्रेयस तलपड़े ने कहा, 'हमारे राज्य में 20 नवंबर को मतदान होना है। मैं सभी से अपने पूरे दिन में से 10 मिनट निकालकर मतदान करने का आग्रह करता हूं'। उन्होंने कहा, 'हम लोग फ्लावर नहीं फायर हैं, हमारी उंगली में पावर है'। अपनी उंगली का इस्तेमाल करें।
 

Pre B'Day: नेहा धूपिया की बेटी की प्री-बर्थडे पार्टी में शामिल जुटे सितारे, विराट-अनुष्का ने भी बढ़ाई रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन

Maharashtra Assembly elections Padmini Kolhapure Shreyas Talpade organised rally explain importance of vote
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आयोजित जागरूकता रैली - फोटो : तस्वीर- एएनआई
पद्मिनी कोल्हापुरी ने की वोट देने की अपील
पद्मिनी कोल्हापुरी ने लोगों से घर से बाहर आकर वोट देने की अपील की। पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा, 'मैं सभी से 20 नवंबर को आकर मतदान करने का आग्रह करती हूं। यह महाराष्ट्र में हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है'। इस रैली में लोगों ने मराठी में नारे लगाए, 'छोड़ें सारे काम धाम, मतदान करना पहला काम'।
 

Rohit Shetty: क्या आपको पता है रोहित शेट्टी का आइकॉनिक कॉप यूनिवर्स में उनका पसंदीदा किरदार, सिंघम नहीं...

विज्ञापन

Maharashtra Assembly elections Padmini Kolhapure Shreyas Talpade organised rally explain importance of vote
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आयोजित जागरूकता रैली - फोटो : तस्वीर- एएनआई
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने हैं मतदान
बता दें कि महाराष्ट्र में ये चुनाव 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, दोनों राज्यों में मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मतदान के लिए दोनों सितारों ने जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed