फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   holi in rk studio

कुछ यूं खेली जाती थी आरके स्टूडियो में होली

Mon, 17 Mar 2014 08:37 AM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल Updated Mon, 17 Mar 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
holi in rk studio

आरके स्टूडियों की होली फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अलग होली हुआ करती थी। जानिए कैसे होता था यहां हुड़दंग।

विज्ञापन


बड़ा आकर्षण स्टूडियो में बना एक छोटा टैंक था। होली का त्योहार आते ही इसकी साफ-सफाई की जाती है। होली के दिन इस टैंक में सुगंधित गाढ़ा रंग भरा जाता है। इस रंग भरे हौज में सभी को कम से कम एक डुबकी लगानी होती है।

इस ऐतिहासिक कुंड में नरगिस, वैजयंतीमाला से लेकर डिम्पल, श्रीदेवी तक और राजेन्द्र कुमार, मनोज कुमार से लेकर राजेश खन्ना, अमिताभ, मिथुन तक फिल्म जगत के सभी सितारे डुबकियां लगा चुके हैं। एक बार वैजयंतीमाला ने होली खेलने में जरा आनाकानी की, तो उन्हें उस रंग भरे टैंक में सात बार डुबकियां लगवाई गईं।
विज्ञापन


डांस का भी कार्यक्रम


इस स्टूडियो की होली में कथक नर्तकी सितारा देवी का ठुमकेदार होली डांस भी विशेष रूप से चर्चा में रहता है। सितारा देवी एक ऐसी नर्तकी हैं, जिन्होंने कपूर घराने की तीन पीढ़ियों के साथ डांस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर आदि सितारा देवी के साथ होली के रंग भरे माहौल में नाच चुके हैं। 1982 की होली के मौके पर सितारा देवी ने बेहद खूबसूरत डांस पेश किया। उस समय वह कपूर खानदान के अपने प्रति लगाव और प्रेम से भावुक हो उठीं और उन्होंने राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर को माथा चूमकर आशीर्वाद दिया।

राज कपूर के लिए फिल्म निर्माण एक टीम वर्क था और उसके लिए उनसे पास शंकर जयकिशन, मुकेश, शैलेन्द्र, हसरत जैसे लोगों की पूरी टीम थी। आर. के. की होली में जब यह पूरी टीम शामिल होती थी, तो मानों सारा माहौल इंद्रधनुषी रंगों, ठहाकों और कहकहों से गूंज उठता। हर कोई प्यार से एक-दूसरे को रंगने और मौज-मस्ती करने में व्यस्त हो जाता।

भांग की भी होती थी व्यवस्था


भांग के बिना होली का मजा अधूरा ही माना जाता है। तो ऐसे में फला आरके स्टूडियो में भी होती थी। भांग के नशे में हमारे प्रिय सितारे ऐसी हरकतें करते हैं, जिन्हें देखकर आप दांतों तले अंगुली दबा लें।


भांग खाकर बड़े से बड़े सितारे ऐसे काम करते थे जिन्हें आप उन सितारों से उम्मीद नहीं कर सकते थे। दोपहर तक होली खेलने के बाद साफ सुथरे कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर जाकर मिलने का सिलसिला शुरू होता था

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed