{"_id":"5b4440dd4f1c1b0b278b5850","slug":"hockey-player-sandeep-singh-father-gives-special-gift-to-diljit-dosanjh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलजीत दोसांझ को संदीप सिंह के पिता ने दिया खास गिफ्ट, एक्टर ने कहा 'मैं इसके लायक नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलजीत दोसांझ को संदीप सिंह के पिता ने दिया खास गिफ्ट, एक्टर ने कहा 'मैं इसके लायक नहीं'
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
संदीप सिंह के साथ दिलजीत दोसांझ
हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के पिता ने एक्टर दिलजीत दोसांझ को अपने बेटे संदीप की हॉकी स्टिक तोहफे में दी है। बता दें कि जल्द रिलीज होने वाली फिल्म सूरमा में दिलजीत संदीप सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं। दिलजीत अपने इस सफर को और अधिक यादगार बनाने के लिए हॉकी के महारथी संदीप सिंह के साथ उनकी गृहनगरी शाहबाद पहुंचे।
यहां उनकी मुलाकात संदीप के पूरे परिवार से हुई और उन्होंने संदीप सिंह के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजों को और करीब से देखा और समझा। दिलजीत को तोहफे में मिली वही हॉकी स्टिक है जो संदीप सिंह के साथ उस समय थी जब उन्हें ट्रेन में गोली लगी थी। साथ ही यह स्टिक उनके साथ तब भी थी जब वह व्हीलचेयर पर थे।
दिलजीत ने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है-
विज्ञापन
वीडियो में हॉकी स्टिक पर एक पेपर लगा हुआ है जिस पर कुछ लिखा हुआ है। दिलजीत ने कैप्शन में लिखा है, 'सूरमा 13 जुलाई को रिलीज होगी। इसके लायक तो नहीं मैं लेकिन मां का प्यार तो नालायक बच्चे के लिए भी बराबर होता है। थैंक्स संदीप पाजी और फैमिली।'

A post shared by Diljit Dosanjh (@diljitdosanjh) on