फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hit films of 2014

ब्लैक में खरीदनी पड़ेंगी इन फिल्मों की टिकटें?

Tue, 14 Jan 2014 12:18 PM IST
Updated Tue, 14 Jan 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
hit films of 2014

इस साल कुछ ऐसी फिल्में रिलीज हो रही हैं जिनको जबर्दस्त एडवांस बुकिंग मिलने की उम्मीद है। इन उम्मीदों में तीनों खान के अलावा रणबीर कपूर सहित कुछ अन्य नए कलाकार भी शामिल हैं।

विज्ञापन


यदि आप बी टाइप शहरों के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्म देखते हैँ तो निश्चित ही आपको टिकट ब्लैक में खरीदनी पड़ सकती है। ये वह फिल्में हैँ जो बी टाइप शहरों में धूम मजा सकती है।
विज्ञापन

सबसे पहले सलमान की फिल्म

hit films of 2014

इस साल जिस फिल्म की सबसे ज्यादा प्रतीक्षा की जा रही है वह फिल्म सलमान खान की जय हो है। चूंकि 2013 में सलमान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी इसलिए उम्मीद की जा रही है यह फिल्‍म बंपर हिट होगी। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। यह फिल्म रिकॉर्ड प्रिंट में रिलीज होगी।

फिर आमिर का जादू

hit films of 2014

आमिर वैसे तो नंबर गेम में विश्‍वास नहीं करते लेकिन उनकी आखिरी फिल्म धूम 3 हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। अब आमिर इस साल फिर से दिखने वाले हैं।

आमिर खान की फिल्म पीके इस साल रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म की कहानी को बेहद सीक्रेट रखा गया है। शायद यही वजह है कि इस फिल्म की प्रतीक्षा सबको है।

विज्ञापन

फिर आएगी बोल्डनेस की बारी

hit films of 2014

बोल्ड फिल्मों का बाजार हमेशा ही सदाबहार रहता है। फिर जब उस बोल्ड फिल्म में शर्लिन चोपड़ा जैसी अभिनेत्री हो तब क्या कहने। इस साल शर्लिन चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म कामसूत्र 3डी इस साल मई में रिलीज होगी।

रुपेश पाल निर्देशित यह फिल्म भारत के अलावा मुल्क के कुछ दूसरे देशों में भी रिलीज होगी। यह फिल्म अपने बोल्डनेस और एक्सपोजर की वजह से चर्चाओं में है।

रणबीर की दो-दो फिल्में

hit films of 2014

नए कलाकारों में सबसे ज्यादा लोकप्रियता रणबीर कपूर की है। रणबीर की इस साल दो बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। एक फिल्‍म है बांबे वेलवट और दूसरी है रायॅ।

इन दोनों ही फिल्मों में रणबीर कपूर की भूमिका अलग रहने वाली है। रॉय में जहां रणबीर जासूस बनेंगे तो वहीं अनुराग कश्यप की फिल्म बांबे वेलवट एक पीरियड फिल्म है।

शाहरुख भी पीछे नहीं

hit films of 2014

शाहरुख खान भी हिट फिल्मों की इस रेस में पीछे नहीं हैं। चेन्नई एक्सप्रेस के बाद उनकी अगली फिल्‍म हैपी न्यू ईयर है। चूंकि चेन्नई एक्सप्रेस बहुत बडी हिट साबित हुई थी इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी सफल होगी।

फराह खान निर्देशित इस फिल्म में एक बार फिर शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोन है। अभिषेक बच्चन की भी इस फिल्‍म में खास भूमिका में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed