साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेडिट फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ का ट्रेलर सामने आ चुका है। इस फिल्म में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जबरदस्त किरदार में नजर आएंगे, जिसकी एक झलक दर्शकों ने ट्रेलर में देख ली है। इस ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, जिसमें अल्लू अर्जुन का हमेशा से काफी अलग लुक देखने को मिला है। ‘पुष्पा द राइज’ अल्लू अर्जुन की पहली पैन इंडिया फिल्म है यानी ये फिल्म दक्षिण भारतीय भाषाओं के अलावा हिंदी में भी रिलीज होगी, जिस वजह से अल्लू अर्जुन के हिंदी भाषी फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वहीं, इस एक्साइटमेंट के बीच अब इस फिल्म का हिंदी में ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जिसे अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
Pushpa Trailer: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज, अजय देवगन ने किया शेयर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 07 Dec 2021 05:40 PM IST
सार
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा दा राइज' का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है और इस ट्रेलर को अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन