फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   high profile sex racket busted in goa, rescued a Bollywood actress

होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिली हीरोइन

Wed, 03 Jun 2015 09:33 PM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
high profile sex racket busted in goa, rescued a Bollywood actress

गोवा पुलिस और मुंबई पुलिस ने मिलकर गोवा में चल रहे एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक ये कोई आम सेक्स रैकेट नहीं था। इसका भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।

विज्ञापन


दि टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पुलिस को कुछ दिनों पहले इस सेक्स रैकेट की भनक लगी। तभी पुलिस ने इसके भंडाफोड़ के लिए स्मार्ट योजना बनाई। पुलिस ने अपने एक जवान को ग्राहक बनकर रैकेट से संपर्क साधने को कहा।
विज्ञापन


पुलिस के जवान ने वैसा ही किया। उसने रैकेट से संपर्क साधने की कोशिश की तो एक महिला से बात हुई। उसने खुद को रैकेट की संचालिका बताया। इसके बाद 3 लाख रुपये पर सौदा पक्का हुआ। तारीख पक्की हुई और गोवा के उस होटल का कमरा बुक कराया गया। जहां ये भंडाफोड़ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के तौर पर पहुंची बॉलीवुड की हीरोइन

high profile sex racket busted in goa, rescued a Bollywood actress

खुद को रैकेट की संचालिका बताने वाली महिला ने एडवांस के तौर पर डेढ लाख रुपये मांगे। वायदे के मुताबिक पुलिस ने वैसा ही किया। कथित रैकेट संचालिका को डेढ़ लाख रुपये पहुंचा दिया। और उस मौके इंतजार करने लगी, जब रैकेट को सबूत के साथ पकड़ा जाए।

इसके बाद मुंबई पुलिस और गोवा पुलिस ने स्‍थानीय पणजी पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई करने को कहा। मामले की जानकारी पर पुलिस एक एनजीओ की टीम के साथ पहले से तय होटल के कमरे में पहुंची।

लेकिन वहां की हालत देखकर पुलिस के होश उड़ गए। वहां एक बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री ग्राहक के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली।

वेश्या क्यों बनी हीरोइन, सुनाई दर्द भरी दास्तां

high profile sex racket busted in goa, rescued a Bollywood actress

मामले में रंगेहाथ पकड़ी गई अभिनेत्री ने पुलिस को आपबीती सुनाई। उसके मुताबिक उसने बॉलीवुड फिल्म दबंग 2 और ओह माई गॉड (ओएमजी) में काम किया है। इसके अलावा कुछ तेलुगू फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं की हैं।

लेकिन बाद में उसे काम मिलने बंद हो गए और खर्चे बढ़ते चले गए। धीरे-धीरे पैसों की इतनी तंगी आ गई कि उसने अपने लिए किसी भी तरह का काम ढूंढने लगी। तभी उसे एक वेबसाइट पर इस रैकेट का फोन नंबर ‌मिला। जब हीरोइन ने उससे संपर्क साधा तो उधर से एक महिला ने हीरोइन बताया कि बॉलीवुड में उसके कई कनेक्‍शन हैं। वो हीरोइन को काम दिला देगी।

लेकिन इसके बदले में हीरोइन को उसके कुछ काम करने होंगे। इसके बाद हीरोइन इस दल-दल में फंसती चली गई। बाद में जब हीरोइन ने इससे निकलना चाहा तो भी नहीं निकल पाई। क्योंकि वो महिला हीरोइन का पर्दाफास कर इज्जत उतारने की धमकी देने लगी। पुलिस ने हीरोइन की असलियत जानकर शुरुआती कार्रवाई के बाद राज्य सरकार की तरफ से संचालित सुरक्षा गृह में भेज दिया है।

बहुत अंदर तक पहुंचा हुआ है ये रैकेट, महिला गिरफ्तार

high profile sex racket busted in goa, rescued a Bollywood actress

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। लेकिन पुलिस ने बताया कि यह रैकेट संचालिका नहीं बल्कि उस हाइप्रोफाइल रैकेट की मुख्य दलाल है। इस 30 वर्षीय महिला का नाम आयशा सईद है।

ये पांच सितारा होटलों में ठहरने वाली बड़ी-बड़ी हस्तियों को लड़की पहुंचाने का काम करती है। लेकिन पुलिस के मुताबिक इस रैकेट के तार काफी अंदर जुड़े हुए हैं। पुलिस जल्द मामले में नये खुलासे कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed