इतनी बेइज्जती क्यों सह रही हैं ये कामयाब अभिनेत्रियां?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की टॉप हीरोईने आखिर किस वजह से सार्वजनिक स्थानों पर इतनी बेइजत्ती सह रही हैं। कभी डायरेक्टर तो कभी को-स्टार इनको शर्मिंदा कर रहे हैं।
इस सूची में सफलता के रथ पर सवार दीपिका पादुकोण जैसी हीरोईन है तो उनकी कट्टर प्रतिद्वंदी कैटरीना कैफ भी शामिल हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही और टॉप हीरोइनों के साथ हुए वाकये जिसमें उनके ही को-स्टार्स मेल हीरोइज ने पब्लिकली उनको परेशान कर डाला।
जब दीपिका का मुंह उतर गया
'कॉकटेल' के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें दीपिका पादुकोण भी आमंत्रित थीं। दीपिका के बारे में कहा जाता है कि वह काफी फ्रेंडली हैं और अपने साथी कलाकारों एवं निर्देशकों के साथ उनका व्यवहार काफी अच्छा है लेकिन उनकी इस अच्छाई ने उनको तब परेशानी में डाल दिया जब होमी ने दीपिका को मीडिया के सामने बुलाया फिर एकदम से उनको पकड़कर चूम लिया। दीपिका के चेहरे से साफ झलक रहा था कि उनको ये बात अच्छी नहीं लगी।
सलमान ने रुला दिया कैटरीना को
सलमान खान और कैटरीना के संबंध जब पटरी से उतरने लगे थे और कैट रिलेशन बरकरार रखने की पूरी कोशिश कर रही थीं तब 'बिग बॉस' में कैटरीना के आने पर सलमान ने उनको इतना परेशान कर दिया कि वह बहुत ज्यादा परेशान हो गईं।
मजाक ही मजाक में सलमान ने शो के दौरान कैटरीना का खूब मजाक उड़ाया तो कुछ तंज भी उन पर कस डाले। कैट शो के दौरान तो अपने हाव-भाव पर नियंत्रण रख गईं लेकिन बताया जाता है कि शूटिंग के बाद वह अंदर जाकर फफक-फफक कर रो पड़ीं। फिर भी सल्लू से पंगे न लेने में ही उन्होंने अपनी भलाई समझी।
फिर आमिर ने चौंका दिया
सलमान खान का नाम ले-लेकर वैसे भी कैट का पीछा मीडिया नहीं छोड़ती वाबजूद इसके 'धूम3' के प्रमोशन के दौरान आमिर खान ने मीडिया के सामने ये कहकर कैटरीना को चौंका दिया कि वह सलमान खान के साथ कैट की शादी होते देखना चाहते हैं क्योंकि आमिर बड़े कलाकार हैं कैटरीना को कोई जवाब देते नहीं सूझा।
बताया जाता है कि कैट को आमिर से ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं थी लेकिन फिर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा।
प्रियंका को चूमते ही गए शाहरुख
एक अवार्ड फंक्शन के दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ शाहरुख खान कुछ ज्यादा ही रोमांटिक हो गए और ये भी भूल गए कि उनकी बीबी को ये बात पसंद नहीं आएगी। उन्होंने प्रियंका का हाथ पकड़ा और पंजे से कंधे तक उनको चूमते ही चले गए।
जिसने भी ये कार्यक्रम देखा उसको शाहरुख का ये व्यवहार अजीब सा लगा। बताया जाता है खुद प्रियंका भी उस वक्त काफी आवाक और परेशान हो गई थीं। शाहरुख की पत्नी गौरी को भी ये बात पसंद नहीं आई थी और वह उनसे नाराज हो गई थीं।
रणवीर ने चूम लिया दीपिका को
दीपिका पादुकोण के नए प्रेमी रणवीर सिंह 'रामलीला' फिल्म के दौरान उनके आसपास ही मंडराते रहे। फिल्म की सक्सेस पार्टी में सार्वजनिक स्थान पर एक दम से ही रणवीर ने दीपिका के चेहरे पर किस कर दिया।
इस सीन को देख आसपास के लोगों का मुंह खुला की खुला रह गया। बताते हैं कि दीपिका को भी ये बात थोड़ी पसंद नहीं आई लेकिन वह चुप ही रहीं।