फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Here’s why some Twitterati want to boycott Shah Rukh Khan

सोशल मीडिया: जानिये क्यों ट्रेंड कर रहा #BoycottShahRukhKhan? पाकिस्तान से है ये कनेक्शन

Thu, 16 Sep 2021 03:41 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 16 Sep 2021 03:41 PM IST
सार

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। यूजर्स शाहरुख खान पर भड़के हुई हैं। जिसके कारण ट्विटर पर #BoycottShahRukhKhan ट्रेंड कर रहा है।
 

विज्ञापन
Here’s why some Twitterati want to boycott Shah Rukh Khan
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। यूजर्स शाहरुख खान पर भड़के हुई हैं। जिसके कारण ट्विटर पर #BoycottShahRukhKhan ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, शाहरुख को बॉयकॉट करने के पीछे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ उनकी एक तस्वीर है। यह तस्वीर ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख पर भड़ास निकाल रहे हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
ट्विटर पर शाहरुख के बॉयकॉट का पूरा मामला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल होने से शुरू हुआ है। यह पुरानी तस्वीर है, जिसे लेकर यूजर्स अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। ट्विटर पर विभिन्न यूजर्स शाहरुख खान का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद से इमरान खान पर तालिबान की मदद के आरोप लग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी के निदेशक की उपस्थिति में यह तय हुआ था कि तालिबान सरकार में कौन लीडर होगा और कौन नहीं। 
विज्ञापन


इमरान खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में तालिबान की मदद करने की अपील की थी। इमरान खान का कहना था कि अगर पूरी दुनिया ने तालिबान की मदद की, तो यह संगठन सही दिशा में बढ़ सकता है। पाकिस्तान के इस रुख से उसकी भारत विरोधी स्थिति और मजबूत होने की बात कही जा रही है। जिसके बाद इमरान के साथ शाहरुख की तस्वीर वायरल होने पर यूजर्स गुस्सा निकाल रहे हैं और शाहरुख को पूरी तरह से बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हालांकि इस बीच शाहरुख के कुछ फैंस उनकी तारीफ भी करने लगे हैं। हालांकि, इस बीच एक और हैशटैग #WeLoveShahRukhKhan  भी ट्रेंड कर रहा है। जिसके जरिए कई यूजर्स शाहरुख को अपना समर्थन दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed