शशि कपूर की अंतिम तस्वीर आई सामने, आखिरी बार पूरा कपूर खानदान दिखा था साथ
1938 में जन्मे शशि कपूर के तीन बच्चे हैं करन कपूर, कुनाल कपूर और संजना कपूर। हाल ही में शशि कपूर और उनकी फैमिली का एक आखिरी फोटो सामने आया है। इस फोटो में शशि कपूर के साथ ऋषि कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, नीतू सिंह समेत लगभग पूरा खानदान नजर आ रहा है।
करिश्मा कपूर ने की थी शेयर
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
79 की उम्र में दुनिया से रूखसत लेने वाले शशि का जन्म कोलकाता में हुआ था। बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले शशि लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार शाम आखिरी सांस लेने के बाद मंगलवार को मुंबई के सांताक्रूज में उनके पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर बॉलीवुड के तमाम बड़े दिग्गज और सरकारी अधिकारी मौजूद रहे।