फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hema Malini Birthday Special 7 Lesser Known Facts About The Dream Girl Of Bollywood

हेमा मालिनी @78: कैसे मिला ड्रीम गर्ल का खिताब? शाहरुख खान को बनाया सुपरस्टार, जानें 10 अनसुनी बातें

Fri, 16 Oct 2026 05:57 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 16 Oct 2026 05:57 AM IST
सार

Hema Malini Birthday: हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी का नाम सुनते ही खूबसूरती, शानदार अदाकारी और बेहतरीन डांस की याद आती है। आज उनके बर्थडे के मौके पर जानते हैं उनके जीवन के अनसुने किस्सों के बारे में। 

विज्ञापन
Hema Malini Birthday Special 7 Lesser Known Facts About The Dream Girl Of Bollywood
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी अदाकारी के दम पर लाखों दिलों पर राज करने वाली हेमा मालिनी सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक शानदार शास्त्रीय नृत्यांगना, फिल्म निर्देशक और राजनेता भी हैं। हेमा आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी सात ऐसी दिलचस्प बातें, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
विज्ञापन


1. हिंदी फिल्मों से पहले तमिल सिनेमा में किया काम
हेमा मालिनी ने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने से पहले तमिल फिल्म 'इथु साथियाम' में काम किया था। यह फिल्म साल 1961 में आई थी। हालांकि, इस फिल्म से उन्हें कोई बड़ी पहचान नहीं मिली, लेकिन अभिनय की दुनिया में यह उनके शुरुआती सफर का अहम हिस्सा रही। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना ली।
विज्ञापन
Trending Videos

Hema Malini Birthday Special 7 Lesser Known Facts About The Dream Girl Of Bollywood
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
2. सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री 
हेमा मालिनी ने अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। 1970 और 1980 के शुरुआती वर्षों में वह हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल थीं। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कई दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया।

फिल्म 'सीता और गीता' से लेकर 'शोले' तक, हेमा मालिनी ने अपने अभिनय से कई किरदारों को यादगार बनाया। उनकी खूबसूरती, नृत्य और अभिनय की आज भी तारीफ होती है। यही वजह है कि उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे खास और प्रभावशाली अभिनेत्रियों में गिना जाता है।
विज्ञापन

Hema Malini Birthday Special 7 Lesser Known Facts About The Dream Girl Of Bollywood
हेमा मालिनी-राज कपूर - फोटो : अमर उजाला
3. कपूर परिवार की पांच पीढ़ियों के कलाकारों के साथ किया काम
हेमा मालिनी के करियर की एक दिलचस्प बात यह भी है कि उन्होंने कपूर परिवार के 5 मशहूर कलाकारों के साथ फिल्मों में काम किया। इनमें राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, रणधीर कपूर और ऋषि कपूर का नाम शामिल है। अलग-अलग दौर के इन कलाकारों के साथ काम करना उनके शानदार फिल्मी सफर को दिखाता है।
विज्ञापन

Hema Malini Birthday Special 7 Lesser Known Facts About The Dream Girl Of Bollywood
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
4. बेहतरीन शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं हेमा
हेमा मालिनी को सिर्फ उनकी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके शास्त्रीय नृत्य के लिए भी जाना जाता है। वह भरतनाट्यम की ट्रैन्ड डांसर हैं। इसके अलावा उन्होंने कुचिपुड़ी और मोहिनीअट्टम की भी ट्रेनिंग ली है। उन्होंने देश-विदेश में कई मंचों पर अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया है।

हेमा मालिनी भारतीय संस्कृति और पारंपरिक नृत्य को आगे बढ़ाने के लिए भी काम करती रही हैं। उन्होंने नृत्य के प्रति अपने इसी लगाव को आगे बढ़ाते हुए 'नाट्य विहार कलाकेंद्र' की स्थापना की। साल 2024 में अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उन्होंने रामायण पर आधारित नृत्य-नाटिका में माता सीता की भूमिका भी निभाई थी।

Hema Malini Birthday Special 7 Lesser Known Facts About The Dream Girl Of Bollywood
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
5. जानवरों के प्रति प्यार के लिए मिला खास सम्मान
हेमा मालिनी बचपन से ही शाकाहारी रही हैं। वह खाने में मांस और मछली से परहेज करती हैं। जानवरों के प्रति उनके लगाव और उनकी सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों को देखते हुए पेटा इंडिया ने साल 2011 में उन्हें 'पर्सन ऑफ द ईयर' सम्मान से नवाजा था। अभिनय और राजनीति के अलावा जानवरों के प्रति उनका यह प्रेम भी उन्हें खास बनाता है।

Hema Malini Birthday Special 7 Lesser Known Facts About The Dream Girl Of Bollywood
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
6. अभिनय के बाद राजनीति में भी बनाई पहचान
फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद हेमा मालिनी ने राजनीति की दुनिया में भी कदम रखा। वह साल 2003 से 2009 तक राज्यसभा की सदस्य रहीं। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ीं। राजनीति में आने के बाद उन्होंने कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखी और अपने सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Hema Malini Birthday Special 7 Lesser Known Facts About The Dream Girl Of Bollywood
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
7. धर्मेंद्र के साथ पर्दे पर बनी शानदार जोड़ी
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रही है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। फिल्म 'शोले' में बसंती और वीरू के किरदारों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्मों में साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में उन्होंने शादी कर ली।

Hema Malini Birthday Special 7 Lesser Known Facts About The Dream Girl Of Bollywood
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
8. इस फिल्म से मिला 'ड्रीम गर्ल' का टैग
हेमा मालिनी को आज भी बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' कहा जाता है। साल 1977 में आई उनकी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' ने इस नाम को उनकी पहचान का अहम हिस्सा बना दिया। इसके बाद से ही दर्शक उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे। उनकी खूबसूरती, अदाकारी और पर्दे पर उनकी मौजूदगी ने इस नाम को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

Hema Malini Birthday Special 7 Lesser Known Facts About The Dream Girl Of Bollywood
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
9. फिल्मों के निर्देशन से लेकर टीवी तक में आजमाया हाथ
हेमा मालिनी की प्रतिभा सिर्फ अभिनय और नृत्य तक सीमित नहीं है। उन्होंने टेलीविजन के लिए भी काम किया है। वह दूरदर्शन के कार्यक्रम 'रंगोली' की प्रस्तोता रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'तेरह पन्ने', 'रानी लक्ष्मीबाई', 'भारती' और 'नूपुर' जैसे धारावाहिकों के निर्माण और निर्देशन से भी जुड़कर काम किया।

Hema Malini Birthday Special 7 Lesser Known Facts About The Dream Girl Of Bollywood
हेमा मालिनी के अवॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला
10. इस एक्टर को बनाया सुपरस्टार 
फिल्म निर्देशन की बात करें तो हेमा मालिनी ने साल 1992 में आई फिल्म 'दिल आशना है' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में शाहरुख खान और दिव्या भारती मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान ने यह फिल्म साल 1991 में साइन की थी, लेकिन उनकी फिल्म 'दीवाना' पहले रिलीज हुई और इसी से उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत की।

इसके बाद साल 2011 में हेमा मालिनी ने 'टेल मी ओ खुदा' का निर्देशन और निर्माण किया। इस फिल्म में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, ईशा देओल और अर्जन बाजवा जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म में सलमान खान ने भी मेहमान भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें- साहिबा बाली: कंटेंट क्रिएटर को क्यों मिल रही धमकियां? गालियों से भरा इनबॉक्स; कहा- इस साल मैंने बहुत कुछ सुना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed