{"_id":"6448f68436330d35bf02f235","slug":"heeramandi-sanjay-leela-bhansali-creates-sprawling-set-for-sonakshi-sinha-aditi-rao-hydari-netflix-series-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heeramandi: 'हीरामंडी' के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे भंसाली, तैयार हो रहा डेढ़ लाख स्क्वायर फीट का सेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Heeramandi: 'हीरामंडी' के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे भंसाली, तैयार हो रहा डेढ़ लाख स्क्वायर फीट का सेट
Wed, 26 Apr 2023 03:39 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 26 Apr 2023 03:39 PM IST
सार
‘हीरा मंडी’ पर संजय लीला भंसाली पूरी लगन से अपनी टीम के साथ काम कर रहे हैं। इस सीरीज के जरिए वह ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं।
विज्ञापन
हीरामंडी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के नामी फिल्मकार संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों में हर छोटी-बड़ी चीज पर बहुत बारीकी से ध्यान देते हैं। खासतौर से वह फिल्मों के भव्य सेट निर्माण के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों भंसाली अपनी आगामी वेब सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे बनाने में भंसाली किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
हर चीज पर कर रहे गौर
‘हीरा मंडी’ पर संजय लीला भंसाली पूरी लगन से अपनी टीम के साथ काम कर रहे हैं। इस सीरीज के लिए एक भव्य सेट तैयार हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 'हीरामंडी' के लिए लगभग एक लाख 60 हजार स्क्वायर फीट का एक बड़ा सेट बनाया गया है। भंसाली खुद इसकी हर छोटी से छोटी चीज पर गौर कर रहे हैं। बता दें कि इस सीरीज के जरिए भंसाली ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं।
विज्ञापन
Fireflies Trailer: फैंटेसी ड्रामा सीरीज फायरफ्लाइज का ट्रेलर रिलीज, जी5 पर इस दिन होगी रिलीज
विज्ञापन
तवायफों की जिंदगी पर आधारित है सीरीज
बता दें कि ‘हीरामंडी’ नेटफ्लिक्स ऑरिजनल सीरीज है। इसमें आजादी के पहले के भारत में तवायफों की जिंदगी में उनके प्रेम और धोखे की कहानी को दिखाया जाएगा। संजय लीला भंसाली अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को अलग टच देने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, जैसा कि वह अपनी फिल्मों में भी हमेशा से करते आए हैं।
Alia Bhatt: पति रणबीर को लेकर आलिया का बड़ा खुलासा, बोलीं- इस वजह से राहा के लिए पोजेसिव हैं एक्टर
ये एक्ट्रेस आएंगी नजर
‘हम दिल दें चुके सनम’, ‘देवदास’,‘पद्मावत’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ समेत भंसाली की तमाम फिल्मों के भव्य सेट ने दर्शकों को आकर्षित किया है। देखना दिलचस्प होगा कि हीरामंडी में क्या नई खूबी देखने को मिलेगी। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा समेत बॉलीवुड की तमाम बेहतरीन एक्ट्रेस नजर आएंगी।
OMG 2: तो क्या थिएटर में नहीं रिलीज होगी अक्षय कुमार की ओएमजी 2? फिल्म की रिलीज पर मेकर्स ने लिया यह फैसला