फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Heeramandi: Fardeen Khan is rady to ott debut actor will star Sanjay Leela Bhansali Period drama web series

Heeramandi: फरदीन खान पर मेहरबान हुए संजय लीला भंसाली, 'हीरामंडी' में दिया जबरदस्त रोल

Sat, 23 Jul 2022 06:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Jul 2022 06:55 PM IST
सार

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ काम करना बॉलीवुड में हर स्टार का सपना होता है। इस मामले में अभिनेता फरदीन खान की किस्मत खुल गई है। जल्द ही वह भंसाली की 'हीरामंडी' में खास रोल अदा करते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Heeramandi: Fardeen Khan is rady to ott debut actor will star Sanjay Leela Bhansali Period drama web series
फरदीन खान-संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ काम करना बॉलीवुड में हर स्टार का सपना होता है। कई सितारे इस बात को कुबूल कर चुके हैं कि वह भंसाली की फिल्म करने के लिए बेकरार हैं। हालांकि, इस मामले में अभिनेता फरदीन खान की किस्मत खुल गई है। जल्द ही वह भंसाली की 'हीरामंडी' में खास रोल अदा करते नजर आएंगे। बता दें कि आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'गंगूबाई काठियवाड़ी' की रिलीज के बाद से ही भंसाली 'हीरामंडी' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस सीरीज की शूटिंग काफी पहले ही शुरू हो चुकी है। बीच-बीच में इसकी स्टारकास्ट को लेकर खबरें आती रहती हैं। अब चर्चा है कि अभिनेता फरदीन खान की एंट्री भी इस सीरीज में हो गई है।

विज्ञापन

भंसाली की पहली वेब सीरीज
बता दें कि 'हीरामंडी' भंसाली का पहला वेब सीरीज प्रोजेक्ट है। वह इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इस सीरीज से कई स्टार्स का नाम जुड़ चुका है। खबरे हैं कि रेखा और मुमताज इसमें नजर आएंगी। इनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और शर्मिम शहगल पहले से ही कास्ट किए जा चुके हैं। सीरीज को काफी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। अब फरदीन खान भी इसकी स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वेब सीरीज में अब फरदीन खान की एंट्री हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने अपना कुछ हिस्सा भी शूट कर लिया है और अब अगले शेड्यूल में वो बाकी की शूटिंग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरदीन का होगा ओटीटी डेब्यू
बता दें कि इस आगामी सीरीज के जरिए फरदीन खान ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करेंगे। यह इनका पहला ओटीटी प्रोजेक्ट है। फरदीन खान काफी लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। इस सीरीज के अलावा वह फिल्म 'विस्फोट' से फिल्मों में वापसी करेंगे। 'विस्फोट' में फरदीन खान के साथ रितेश देशमुख भी होंगे। इससे पहले दोनों साथ में फिल्म 'हे बेबी' में नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन

यहां होगी रिलीज
बता दें कि भंसाली ने वेब सीरीज में आजादी से पहले का लाहौर या यूं कहें कि पाकिस्तान दिखाने के लिए एक जबरदस्त सेट भी बनाया है। संजय लीला भंसाली अपने सेट्स के लिए तो काफी जाने जाते हैं। भंसाली बहुत बड़े स्तर पर इस वेब सीरीज का निर्माण कर रहे हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed