फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   He did not lose courage Shoojit Sircar remembered Irrfan Khan in IFFI also talked about I want to talk

Shoojit Sircar: 'वो हिम्मत नहीं हारा था', शूजित सरकार ने इरफान खान को किया याद, 'आई वॉन्ट टू टॉक' पर भी बात की

Mon, 25 Nov 2024 07:54 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Nov 2024 07:54 AM IST
सार

शूजित सरकार ने इफ्फी के 55वें फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक को लेकर बातें कीं। इस बातचीत में उन्होंने इरफान खान को भी याद किया।

विज्ञापन
He did not lose courage Shoojit Sircar remembered Irrfan Khan in IFFI also talked about I want to talk
शूजित सरकार-इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक शूजित सरकार जिन्हें अलग तरह से कहानियां सुनाने के लिए जाना जाता है। 'आई वॉन्ट टू टॉक' तो लेकर कुछ बातें कही हैं। 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) में उन्होंने अभिषेक को लेकर कुछ बातें की हैं। उन्होंने कम प्रचलित कहानियों को स्क्रीन पर दिखाने में होने वाली परेशानी के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने इरफान खान को लेकर भी कुछ बातें की हैं।
विज्ञापन

He did not lose courage Shoojit Sircar remembered Irrfan Khan in IFFI also talked about I want to talk
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @bachchan
आई वॉन्ट टू टॉक को लेकर की बात
शूजित सरकार ने आई वॉन्ट टू टॉक को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म धीमे से शुरू होती है। जिन लोगों ने फिल्म देखी है, इस फिल्म से उन्हें तजुर्बा भी मिला है। हालांकि, लोग अब थिएटर जाने की आदत को भूलते जा रहे हैं और ये तथ्य है। मुझे पीआर और मीडिया टीम ने बताया कि ये फिल्म एक दूसरे को बताने से ही आगे बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

He did not lose courage Shoojit Sircar remembered Irrfan Khan in IFFI also talked about I want to talk
इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @irrfan
फिल्म में क्या है खास
शूजित सरकार ने बताया कि फिल्म पिता पुत्री की कहानी है, जिसमें स्वास्थ्य समस्या और मृत्यु को लेकर मेरा विचार दिखाई देता है। जो लोग अस्पतालों और हेल्थ केयर सेंटर से लोग जुड़े रहते हैं, वे इस फिल्म को समझ पाएंगे। कई बार जिंदगी हमारे ऊपर अजीब सी चीजें फेंक देती है। हमें पता ही नहीं होता कल क्या होगा।
विज्ञापन

He did not lose courage Shoojit Sircar remembered Irrfan Khan in IFFI also talked about I want to talk
इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @babil.i.k
इरफान खान को लेकर की बात
शूजित सरकार ने कहा कि मेरा एक दोस्त इन चीजों से गुजरा है, हालांकि ये चीजें उसे तोड़ नहीं पाईं। इरफान खान को कैंसर हुआ। मेरे दोस्त ने उस समय भी अपनी हिम्मत नहीं हारी। इरफान के जाने के बाद मैंने इस फिल्म को बनाने की बात सोच ली थी। ये अलग से इरफान खान की कहानी नहीं है, लेकिन जो भी मानसिक तनाव और शारीरिक तनाव से गुजर रहा है, इस फिल्म को समझ पाएगा। इस बात को बताते हुए वे भावुक भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed