ये तस्वीरें कहती हैं कि 'हेट स्टोरी' कामुक फिल्म है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'हेट स्टोरी-2' के ट्रेलर से फिल्म की जो इमेज दर्शकों के मन में अंकित हुई है, जय इस बात को स्वीकार नहीं करते। उनका साफ-साफ कहना है कि यह फिल्म कामुकता से भरपूर नहीं है। लेकिन फिल्म के यह दृश्य क्या कामुक नहीं हैं?
अभिनेता जय भानुशाली कहते हैं, "इस फिल्म की कहानी अच्छी है जो आपको फिल्म देखने के बाद पसंद आयेगी। इस फिल्म को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म में केवल कामुक दृश्य नहीं हैं बल्कि वे फिल्म की कहानी के साथ हैं।
क्या सिर्फ गानों में हैं ऐसे सीन
'हेट स्टोरी-2' पहली फिल्म नहीं है जिसके ट्रेलर में कामुक दृश्यों को दिखाया गया है। इस फिल्म में केवल एक गाने में इस तरह के दृश्य को शूट किया गया है। इस गाने के बाद फिल्म एक कहानी पर चलती नजर आयेगी।
उन्होंने कहा कि फिल्म में दस तरह की अच्छी बातें हैं, जिनमें से एक बोल्ड सीन भी है। गाने में एक चीज तो आपने देख ली लेकिन अन्य नौ चीजों को आप 18 जुलाई से सिनेमाघर में ही देख सकते हैं। मुझे आशा है कि दर्शकों को फिल्म की कहानी पसंद आयेगी।
मेरी छवि भी बदली
अपनी छवि में बदलाव लाने वाली इस फिल्म के बारे में जय का कहना है, "इस फिल्म के पहले मुझे लोग क्यूट ब्वॉय कहते थे लेकिन फिल्म का गाना 'फिर तुम पे प्यार आया' के बाद लोग मुझे सेक्सी और हॉट कहने लगे हैं।
अब देखना यह है कि दर्शक इस फिल्म को इसके कामुक होने की वजह से देखते हैँ या फिर इसकी कहानी की वजह से। पिछली फिल्म अपनी कामुकता की वजह से ही चल पाई थी।