{"_id":"f87cde29cc288e51d7870af80ad2eeb2","slug":"haryana-punjab-to-ban-grand-masti","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो राज्यों में ही क्यों बैन हुई 'ग्रैंड मस्ती'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो राज्यों में ही क्यों बैन हुई 'ग्रैंड मस्ती'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली सेक्स कॉमेडी फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' देश के दो राज्यों में बैन हो गई है।
विज्ञापन
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनीं फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' फिलहाल दो राज्यों में रिलीज नहीं होगी। यह फिल्म पंजाब और हरियाणा में नहीं देखी जा सकेगी।
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने इसकी रिलीज पर स्टे लगा दिया है। यह फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज होनी थी। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह फिल्म दो राज्यों के लिए ही अश्लील है।
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने महसूस किया कि फिल्म के डायालॉग अश्लील हैं। यह फिल्म साल 2004 में बनी मस्ती फिल्म का सीक्वल है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन
फिल्म ग्रैंड मस्ती के खिलाफ यह याचिका दिनेश चड्ढा ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को सर्टिफिकेट देते वक्त नियमों की अनदेखी की है।
विज्ञापन
इस फिल्म के खिलाफ आईसीआईसीआई बैंक ने भी अपना नाम गलत संदर्भ में प्रयोग करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। अभी इस संबंध में फैसला नहीं आया है।