Harrdy Sandhu: स्टेज शो के दौरान महिला फैन ने किया था हार्डी संधू का यौन उत्पीड़न, गायक का चौंकाने वाला खुलासा
हार्डी संधू ने खुलासा किया कि एक बार मंच पर एक महिला प्रशंसक ने उन्हें परेशान किया था और वह उससे कुछ नहीं कह सके थे।
विस्तार
अभिनेता और गायक हार्डी संधू इन दिनों भारत दौरे की तैयारी कर रहे हैं, जो नवंबर से शुरू होगा। इस बीच अब उन्होंने खुद से जुड़ा हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। हार्डी संधू ने हाल ही में खुलासा किया कि एक बार मंच पर एक महिला प्रशंसक ने उन्हें परेशान किया था और वह उससे कुछ नहीं कह सके थे।
महिला ने गायक को किया था परेशान
हाल ही में एक साक्षात्कार में हार्डी संधू ने एक अप्रिय घटना को याद किया, जिसने उन्हें चौंका दिया था। गायक ने याद किया कि कुछ साल पहले जब वह एक निजी शादी में परफॉर्मेंस दे रहे थे तो एक महिला ने उन्हें परेशान किया था। महिला की उम्र करीब 30 से 40 के बीच थी। महिला ने गायक से पूछा था कि क्या वह मंच पर उनके साथ आ सकती हैं।
Paras Kalnawat: अक्षय कुमार को अपना स्टंट गुरु मानता है टीवी का यह सितारा, कहा- फिल्में देखकर सीखा एक्शन
महिला की इस हरकत से चौंक गए गायक
अभिनेता बताया कि मैंने महिला से कहा कि अगर मैं तुम्हें बुलाऊंगा तो अन्य लोग भी ऐसा चाहेंगे और यह मुश्किल होगा, लेकिन वह हिली नहीं। उन्होंने मंच पर मौजूद रहने की जिद की। फिर, मैंने हार मान ली। मैंने कहा, 'आप आ जाओ।' वह आईं और मेरे साथ एक गाने पर डांस करने की विनती की। मैंने कहा कि ठीक है, चलो करते हैं। हमने एक गाने पर डांस किया और फिर उसने पूछा कि क्या मैं तुम्हें गले लगा सकती हूं? मैंने कहा ठीक है। उसने मुझे गले लगाया और उसने मेरे कान को चाटा। हार्डी ने कहा कि अब, इसके बारे में सोचो कि यदि यह भूमिकाएं विपरीत हुई होती तो लोगों की क्या प्रतिक्रिया होती। उस समय मैं क्या ही कर सकता था।
Angad Bedi: दुबई के टूर्नामेंट में परचम लहराकर भारत लौटे अंगद बेदी, नेहा धूपिया ने किया पति का स्वागत
नवंबर से शुरू करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
हार्डी संधू अगले महीने दिल्ली एनसीआर, इंदौर, मुंबई, जयपुर, पुणे, कोलकाता और भुवनेश्वर में अपने इन माई फीलिंग्स टूर के दौरान लाइव प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। यह दौरा 18 नवंबर से शुरू होगा और वह सबसे पहले दिल्ली एनसीआर में प्रदर्शन करेंगे। मुंबई में वह 17 दिसंबर को परफॉर्म करेंगे।
Karan Johar: क्या कुंवारेपन से उकताने लगे हैं करण जौहर, दीपिका ने क्यों कहा, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा