फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   haramkhor official trailer released

'हरामखोर' शिक्षक और छात्रा के बीच अजब प्रेम की गजब कहानी, देखें ट्रेलर

Tue, 27 Dec 2016 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
haramkhor official trailer released
'हरामखोर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और श्वेता त्रिपाठी

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'हरामखोर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'मसान' फिल्म से मशहूर हुईं अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी नजर आएंगी। इस फिल्म में 14 साल की एक लड़की (श्वेता त्रिपाठी) और उसको ट्यूशन पढ़ाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बीच प्रेम संबंध की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म के निर्देशक श्लोक शर्मा हैं।

विज्ञापन

फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी

haramkhor official trailer released
'हरामखोर' फिल्म का पोस्टर

आपको बता दें कि पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट देने से यह कहते हुए मना कर दिया था कि फिल्म का कहानी आपत्तिजनक है। इसके बाद फिल्म के निर्माता एफसीएटी गए जहां से उन्हें यू/ए सर्टिफिकेट के साथ फिल्म को रिलीज करने की अनुमति मिल गई। फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का प्रीमियर न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में किया गया

haramkhor official trailer released
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और श्वेता त्रिपाठी

फिल्म का पहला प्रीमियर न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में किया गया था जिसमें नवाजुद्दीन को उनकी एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था। आपको बता दें कि हरामखोर को 17वें जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में सिल्वर गेटवे ऑफ इंडिया ट्रॉफी से नवाजा गया था। फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed