{"_id":"69442131c5f7dc3b9c091e33","slug":"happy-patel-khatarnaak-jasoos-trailer-before-see-aamir-khan-vir-das-discussion-viral-video-2025-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' के ट्रेलर रिलीज से पहले आमिर खान और वीर दास में हुई नोक-झोंक, देखें वायरल वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' के ट्रेलर रिलीज से पहले आमिर खान और वीर दास में हुई नोक-झोंक, देखें वायरल वीडियो
Thu, 18 Dec 2025 09:23 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 18 Dec 2025 09:23 PM IST
सार
Happy Patel Khatarnaak Jasoos Trailer: आमिर खान और वीर दास की नई फिल्म 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' का ट्रेलर 19 दिसंबर यानी कल रिलीज होगा। फिल्म 16 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
आमिर खान और वीर दास
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और वीर दास की फिल्म 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें एक्टर वीर दास और आमिर खान के बीच नोक-झोंक होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
निर्माताओं ने शेयर किया पोस्ट
आमिर खान और वीर दास की नई फिल्म 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' के ट्रेलर से पहले आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें आमिर खान (प्रोड्यूसर) और वीर दास (डायरेक्टर) ट्रेलर को लेकर मजाकिया बहस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में फिल्म के निर्माता आमिर खान और निर्देशक वीर दास के बीच मजेदार नोक-झोंक नजर आ रही है।

View this post on Instagram
A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेलर को लेकर छिड़ी बहस
इस वीडियो की शुरुआत में आमिर शांतिपूर्वक ध्यान करते दिखाई देते हैं। वीर दास एक कमरे में एंट्री करते हैं तो आमिर कहते हैं, 'मैं अब बदल गया हूं, शांत हो गया हूं।' फिर आमिर एक पेन ड्राइव निकालकर कहते हैं कि उन्होंने ट्रेलर खुद बना लिया है। वीर दास भी अपना ट्रेलर दिखाते हैं और कहते हैं कि निर्देशक की सोच ट्रेलर में दिखनी चाहिए। आमिर जवाब देते हैं, 'यह मेरी फिल्म है, मार्केटिंग मैं जानता हूं और इसलिए मेरा ट्रेलर ही चलेगा।'

वीर ने आमिर की उम्र को लेकर कसा तंज
इस वीडियो में आगे वीर कहते हैं कि फिल्म युवा और बेबाक है, इसलिए ट्रेलर भी वैसा होना चाहिए। आमिर मजाक में नाराज होकर पूछते हैं, 'तो क्या मैं युवा नहीं हूं?' वीर घबराकर कहते हैं, 'आप तो युवा हैं सर, युवा 62'। फिर आमिर सुधारते हुए कहते हैं कि 'मेरी उम्र 60 है।'

फिल्म 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' के बारे में
'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' फिल्म के निर्देशक वीर दास हैं। इस फिल्म में वीर दास मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं। यह आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। यह एक कॉमेडी-स्पाई फिल्म है।
यह भी पढ़ें: किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'एक दीवाने की दीवानियत'? कब देख सकेंगे हर्षवर्धन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म....