किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'एक दीवाने की दीवानियत'? कब देख सकेंगे हर्षवर्धन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म
Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release: सिनेमाघरों में सफलता पाने के बाद हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ओटीटी पर रिलीज हो रही है। जानिए इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को कब और कहां देख सकेंगे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' क्रिसमस से ठीक एक दिन बाद 26 दिसंबर 2025 को ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी। यह छुट्टियों के मौसम में रिलीज हो रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे ओटीटी पर देख सकें।
'एक दीवाने की दीवानियत' की कहानी विक्रमादित्य (हर्षवर्धन राणे) के इर्द-गिर्द है। वह एक ताकतवर और भावुक आदमी है, जिसका प्यार बहुत गहरा होता है। अदा (सोनम बाजवा) एक आजाद ख्याल वाली महिला है, जो अपनी जिंदगी पर कंट्रोल रखना चाहती है। दोनों के बीच शुरू हुआ आकर्षण जल्दी ही जुनून और दीवानगी में बदल जाता है।
फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। इस फिल्म को अंशुल गर्ग और दिनेश जैन ने निर्मित किया है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा के अलावा सहायक भूमिकाओं में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेरा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।
यह भी पढ़ें: शाहीन ने शेयर की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें, आलिया भट्ट दिखीं क्यूट; मां सोनी राजदान का दिखा ग्लैमरस लुक..