बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट का 24 जनवरी को जन्मदिन है। राहुल, महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट के बेटे हैं। इस बार वह अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे। पिता महेश भट्ट से उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट उनकी सौतेली बहनें हैं, जबकि पूजा भट्ट सगी बहन हैं। राहुल ने अपने करियर की शुरुआत अनुराग बसु की फिल्म सुसाइड बॉम्बर से की थी।
2 of 5
राहुल भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल भट्ट फिटनेस ट्रेनर और बॉडी बिल्डर हैं। हालांकि फिल्मों से ज्यादा राहुल विवादों को लेकर चर्चा में रहे। उनका नाम मुंबई आतंकी हमले के आरोपी के साथ जोड़ा गया। 26/11 हमले के करीब एक साल बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि डेविड से उनकी मुलाकात एक जिम में हुई थी। वे वहां फिटनेस इंस्ट्रक्टर थे और एक कॉमन फ्रेंड (विलास वरक) ने यह कहकर उन्हें डेविड से मिलाया था कि वह उनसे ट्रेनिंग चाहता है। इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई।
3 of 5
राहुल भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल को नहीं पता था कि हेडली आतंकी है
राहुल भट्ट ने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें नहीं पता था कि हेडली आतंकवादी है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वे जिस हेडली को जानते थे, वह एक अलग शख्स था, जिसे अच्छे कपड़े पहनना पसंद था। दाऊद और गिलानी जैसे मास्टर माइंड से उसका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था।
4 of 5
राहुल भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
किताब 'हेडली एंड आई' के मुताबिक राहुल हेडली में अपने पिता की झलक देखते थे। वे इस बात से बिल्कुल अनजान थे कि डेविड मुंबई क्यों और किसलिए आया है। हां एक बार उसने इशारों-इशारों में किसी तबाही की बात जरूर कही, लेकिन उस वक्त वे इसे समझ नहीं सके।
5 of 5
राहुल भट्ट।
- फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब डेविड हेडली वाला मामला सामने आया तो पूरा परिवार एक था। उस वक्त राहुल को अहसास हुआ कि मैंने वास्तव में उसे छोड़ा नहीं था। वह फिटनेस ट्रेनर और बॉडी बिल्डर है। उसने कभी मेरे नाम का सहारा नहीं लिया। मुझे उसपर गर्व है।