फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Happy Birthday Jeetendra: when Jeetendra faces sexual harassment charges from cousin

Jeetendra Birthday Special: जब चचेरी बहन ने ही जितेंद्र पर लगाया यौन शोषण का आरोप, हैरान रह गया था हर कोई

Thu, 07 Apr 2022 07:39 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 07 Apr 2022 07:39 AM IST
सार

जितेंद्र उन अभिनेताओं में से हैं, जिनके काम का लोहा बॉलीवुड इंडस्ट्री मानती है। उनका असली नाम रवि कपूर है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदला था। एक समय ऐसा भी था जब जितेंद्र की चचेरी बहन ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।

विज्ञापन
Happy Birthday Jeetendra: when Jeetendra faces sexual harassment charges from cousin
फिल्म अभिनेता जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डांसिंग का अलग अंदाज और अपने शानदार अभिनय के चलते बॉलीवुड के 'जंपिंग जैक' कहे जाने वाले लीजेंड सुपरस्टार जितेंद्र का सात अप्रैल के दिन जन्मदिन होता है। जितेंद्र उन अभिनेताओं में से हैं, जिनके काम का लोहा बॉलीवुड इंडस्ट्री मानती है। यह बात कम ही लोगों को पता है कि जितेंद्र एक जौहरी के घर पैदा हुए थे। उनका असली नाम रवि कपूर है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदला। जितेंद्र भले ही आज सुपरस्टार हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब उनकी चचेरी बहन ने ही उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पढ़ें जितेंद्र से जुड़े रहे कुछ विवाद।

विज्ञापन

चॉल में गुजारे जिंदगी के 20 साल
जितेंद्र के लिए सबकुछ बना बनाया नहीं था। अपनी जिंदगी के शुरुआती दौर में वह मुंबई के ‘श्याम सदम चॉल’ में रहते थे। अपनी जिंदगी के करीब 20 साल उन्होंने यहीं गुजारे। जितेंद्र को बचपन से ही फिल्मों में दिलचस्पी थी। वह अक्सर फिल्म देखने के लिए घर से भाग जाया करते। 1959 में जितेंद्र ने 'नवरंग' फिल्म में छोटी सी भूमिका निभाई। कई सालों तक जितेंद्र ने खुद को स्थापित करने के लिए खूब सारी मेहनत की और आगे चलकर बड़ा मुकाम हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन ने लगाया यौन शोषण का आरोप
75 साल की उम्र में जितेंद्र पर उनकी बहन ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस आरोप के बारे में सुनकर हर कोई हैरान रह गया। जितेंद्र की चचेरी बहन ने मी टू कैंपेन के तहत ये आरोप लगाया था और उन्होंने जितेंद्र की गिरफ्तारी की मांग भी की थी। जितेंद्र की बहन का कहना था कि यह मामला उस समय का है जब वह मात्र 18 वर्ष की थीं और जितेंद्र 28 वर्ष के थे। जितेंद्र ने उन्हें खुद टिकट बुक कर शूटिंग देखने के लिए शिमला बुलाया था और शराब के नशे में उनका यौन शोषण किया। हालांकि इस मामले में जितेंद्र के वकील ने कहा था कि यह केवल अभिनेता की छवि खराब करने के लिए रची गई साजिश है। कोर्ट ने इस मामले में जितेंद्र के पक्ष में फैसला सुनाया था।

विज्ञापन

Happy Birthday Jeetendra: when Jeetendra faces sexual harassment charges from cousin
जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी संग रुकवाई थी शादी
जितेंद्र की शादी शोभा से हुई। वह एयर होस्टेस भी रही हैं। लेकिन शादी के पहले जितेंद्र का नाम हेमा मालिनी से जुड़ा। जितेंद्र और शोभा कपूर का अफेयर लंबे समय से चल रहा था, लेकिन इस बीच खबरें चलीं कि जितेंद्र हेमा मालिनी को दिल दे बैठे हैं। दोनों ने शादी का फैसला भी किया। लेकिन धर्मेंद्र भी हेमा मालिनी को पसंद करते थे और वह उनसे शादी करना चाहते थे। कहा जाता है कि धर्मेंद्र ने ही जितेंद्र और हेमा की शादी रुकवाई थी। बाद में हेमा ने अपनी बायोग्राफी में इस बात से पर्दा उठाया कि जितेंद्र से शादी की बात पर वह बाद में पीछे हट गई थीं, जिसके बाद जितेंद्र और शोभा ने शादी रचाई।

दो बच्चों का पिता होने के बाद श्रीदेवी से जुड़ा नाम
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से भी जितेंद्र का नाम जुड़ चुका है। बताया जाता है कि इस अफेयर की भनक जब शोभा को लगी तो उन्हें बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने इस रिश्ते को लेकर जितेंद्र को चेतावनी भी दी थी। यह कहानी उस समय की है जब जितेंद्र दो बच्चों के पिता थे। विवाद बढ़ने के बाद श्रीदेवी ने एलान किया कि वह अब जितेंद्र के साथ पर्दे पर दिखाई नहीं देंगी। जितेंद्र की बेटी और बालाजी फिल्म्स की प्रमुख एकता कपूर ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके स्कूल के समय में उनकी एक फ्रेंड ने उनसे कहा था कि उनके पिता का अफेयर श्रीदेवी से है। इस पर एकता ने कहा था, हां लेकिन तुम्हारे पिता तो केवल श्रीदेवी के सपने देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed