{"_id":"5bbc9f65867a55286e5bbb86","slug":"happy-birthday-amitabh-bachchan-will-not-celebrate-birthday-this-year-2-reasons-to-appear","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल धूमधाम से जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं करेंगे अमिताभ बच्चन, सामने आईं 2 वजहें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस साल धूमधाम से जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं करेंगे अमिताभ बच्चन, सामने आईं 2 वजहें
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के फैंस को बेसब्री से उनके जन्मदिन का इंतजार होता है। 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है, लेकिन इस बार खबर यह है कि इस साल अमिताभ बच्चन अपने जन्मदिन को धूमधाम से नहीं मनाएंगे। इसके पीछे 2 वजहें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
पहली वजह ये है कि अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा के ससुर का देहांत अभी कुछ दिन पहले हुआ है। दूसरा रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर का भी अभी हाल ही में निधन हुआ है। दरअसल कृष्णा राजकपूर बच्चन परिवार की करीबी रिश्तेदार में से एक थीं। दोनों परिवारों का अमिताभ के परिवार से गहरा लगाव था। अमिताभ बच्चन ने बताया कि मेरे लिए यह समय सेलिब्रेट करने का नहीं हैं।
विज्ञापन
मेरे दो करीबी रिश्तेदार हमें छोड़ कर जा चुके हैं। अभी हमारे परिवार में शोक का महौल है। धीरे धीरे हम इसे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें पिछले साल बिग बी अपना 75 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने पूरे परिवार संग मालदीव में गए थे, जहां बेटी श्वेता और बहू एश्वर्या भी मौजूद थीं। अगर अमिताभ बच्चन की फिल्म की बात करें तो 8 नवम्बर को 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन और आमिर खान की जोड़ी को एक साथ पर्दे पर देखा जाएगा, फिलहाल अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' शो को होस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन