{"_id":"69b50578db34b5e98e00d03f","slug":"hansika-motwani-s-ex-sister-in-law-muskan-nancy-james-shared-post-after-her-divorce-from-sohael-kathuriya-2026-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hansika Motwani: हंसिका के तलाक पर मुस्कान ने किया तंज, बोलीं- 'किसी की झूठी दुनिया..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hansika Motwani: हंसिका के तलाक पर मुस्कान ने किया तंज, बोलीं- 'किसी की झूठी दुनिया..'
Sat, 14 Mar 2026 12:23 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:23 PM IST
सार
Hansika Motwani Divorce: हंसिका मोटवानी के भाई प्रशांत मोटवानी की पूर्व पत्नी मुस्कान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने हंसिका पर निशाना साधा और फैंस से अपील की कि उन्हें किसी और के निजी जीवन से दूर रखा जाए।
विज्ञापन
हंसिका मोटवानी, मुस्कान नैंसी जेम्स
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विस्तार
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया का तीन साल की शादी के बाद तलाक हो गया है। इस मामले को कई सोशल मीडिया यूजर्स हंसिका के भाई प्रशांत और उनकी पूर्व पत्नी मुस्कान नैंसी जेम्स की शादी टूटने से जोड़ रहे थे। अब मुस्कान ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर खुद को इन सब से दूर रखने की बात कही। जानें उन्होंने क्या कहा?
हंसिका मोटवानी को किया टारगेट
शुक्रवार को मुस्कान नैंसी जेम्स ने सोशल मीडिया पर अपनी ननद हंसिका पर निशाना साधते हुए एक स्टोरी शेयर की। पहले तो उन्होंने लोगों से अपील की उन्हें किसी और के निजी जीवन के ड्रामे में न घसीटा जाए। फिर आगे उन्होंने लिखा, 'किसी की सरासर झूठी दुनिया से मुझे न जोड़ें। इंतजार करें, हर सच का खुलासा हो जाएगा। सब समय का खेल है।'

हंसिका मोटवानी और सोहेल काथूरिया
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हंसिका ने किया था क्रिप्टिक पोस्ट
हाल ही में हंसिका ने भी अपने तलाक के बाद एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी। उन्होंने लिखा, 'हमेशा चढ़दी कला'। इसका मतलब मुश्किल समय में भी हौसला, आशा और सकारात्मक रहना चाहिए होता है। अभी तक हंसिका और सोहेल ने अपने तलाक पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
सहमति से हुआ हंसिका और सोहोल का तलाक
हंसिका और सोहेल ने 4 दिसंबर 2022 में शादी की थी। मगर कुछ समय बाद ही कपल के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। महज तीन साल की शादी में हुई उथल-पुथल के बाद जोड़े ने अपने रास्ते अलग कर लिए। हंसिका की जहां यह पहली शादी थी, वही सोहेल की यह दूसरी थी। अब तक दोनों के तलाक की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई।