फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hansal Mehta reveals Faraaz was given just 80 shows across India Director says It was released apologetically

Hansal Mehta: 'फिल्म को पूरे भारत में सिर्फ 80 थिएटर दिए गए', फराज की असफलता पर फूटा हंसल मेहता का गुस्सा

Tue, 30 May 2023 01:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 30 May 2023 01:01 PM IST
सार

हंसल मेहता ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि फराज को रिलीज के लिए पूरे देश में सिर्फ 80 थिएटर्स ही दिए गए थे, जिस वजह से फिल्म ऑडियंस के बीच कमाल नहीं पाई।

विज्ञापन
Hansal Mehta reveals Faraaz was given just 80 shows across India Director says It was released apologetically
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

विस्तार

हंसल मेहता की गिनती बॉलीवुड के शानदार निर्देशकों में होती है। अब तक उन्होंने कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज बनाई हैं, जो दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ चुकी है। इस बीच हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्मों पर खुलकर बात की है। उनकी फिल्म फराज दर्शकों के बीच कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसपर हंसल मेहता ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि फराज को रिलीज के लिए पूरे देश में सिर्फ 80 थिएटर्स ही दिए गए थे, जिस वजह से फिल्म ऑडियंस के बीच कमाल नहीं पाई।

विज्ञापन
 

फराज के मिले सिर्फ 80 थिएटर्स
निर्देशक हंसल मेहता अपनी आगामी वेब सीरीज ‘स्कूप’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जो इस सप्ताह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में हंसल मेहता ने बताया कि अगर ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं होते, तो वह जिस तरह की कहानियां सुनाते हैं, वह नहीं सुनी जातीं। नए विषयों पर बन रही सीरीज को लेकर हंसल ने कहा कि अब समय आ गया है कि ऑडियंस नई चीजों को देखना शुरू कर दें क्योंकि हर किसी को वक्त के साथ खुद को बदलना चाहिए।

विज्ञापन

Celebs: पहली पत्नी के रहते किसी और पर आया इन सेलेब्स का दिल, तलाक दिए बिना रचाई दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नेटफ्लिक्स पर मचाया धमाल
हंसल ने आगे कहा, भगवान का शुक्र है कि दर्शकों के सामने अब ओटीटी जैसा प्लेटफॉर्म आ गया है, जो मेरे जैसे व्यक्ति को दर्शकों के सामने बयां करने में मदद करता है। मेरी फिल्म फराज की कहानी बहुत अच्छी थी, लेकिन इसका दिल्ली में आधी रात 10:30 बजे शो होता था। उस समय थिएटर कौन जाता है? और देश भर में इस फिल्म के रिलीज करने के लिए सिर्फ 80 थिएटर ही दिए गए थे, लेकिन जैसे ही यह नेटफ्लिक्स पर आई। इसे दर्शक मिल गए। यह दुनिया की टॉप 10 का हिस्सा बन गई थी।

Shabana Azmi: 'हमारे बीच बड़े-बड़े झगड़े होते हैं लेकिन...', जावेद अख्तर के साथ अपने रिश्ते पर बोलीं शबाना आजमी

 

इस दिन रिलीज होगी स्कूप
बता दें कि हंसल इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज ‘स्कूप’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह दो जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकेगी। इसमें करिश्मा तन्ना, मोहम्मद जीशान अय्यूब, हरमन बवेजा और प्रोसेनजीत चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed