{"_id":"dc886d59927caaeccc96ace41ec4d3df","slug":"gurmeet-ram-rahim-film-msg-promotion-to-go-abroad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एमएसजी' के लिए विदेश जाएंगे राम रहीम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'एमएसजी' के लिए विदेश जाएंगे राम रहीम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
पिछले दिनों जिस फिल्म के कारण पूरा फिल्म सेंसर बोर्ड बदल गया उस फिल्म के लिए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह देश से बाहर जा कर प्रमोशन करना चाहते हैं। खबर है कि 'एमएसजी' के प्रचार के लिए वे देख से बाहर जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
डेरा प्रमुख ने प्रचार के लिए पंचकूला की अदालत में याचिका दाखिल कर विदेश जाने की अनुमति भी मांगी है। डेरा प्रवक्ता के अनुसार उनके इस आवेदन पर 10 फरवरी को सुनवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म में कुछ बदलाव के साथ फिल्म का नाम बदलने का लेकर सर्टिफिकेट जारी किया जा चुका है।
पहले इस फिल्म का नाम ‘एमएसजी: मैसेंजर ऑफ गॉड’ था जिसे अब बदल कर ‘एमएसजी : द मैसेंजर’ कर दिया गया है। यह फिल्म 13 फरवरी को चार भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन