{"_id":"64087100be3a9f95760a4983","slug":"gumraah-teaser-released-aditya-roy-kapur-double-role-takes-revenge-mrunal-thakur-in-police-role-for-1st-time-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gumraah Teaser: आदित्य-मृणाल की 'गुमराह' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, अभिनेता के डबल रोल ने बढ़ाया क्रेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gumraah Teaser: आदित्य-मृणाल की 'गुमराह' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, अभिनेता के डबल रोल ने बढ़ाया क्रेज
Wed, 08 Mar 2023 05:10 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 08 Mar 2023 05:10 PM IST
सार
न केटकर के निर्देशन में बनी सच्ची घटनाओं पर आधारित क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'गुमराह' का टीजर फैंस के लिए होली पर किसी तोहफे से कम नहीं है।
विज्ञापन
गुमराह
- फोटो : insta
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर फिल्म 'गुमराह' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के एलान के बाद से ही दर्शक इसकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। 'गुमराह' में पहली बार साथ आ रहे आदित्य और मृणाल को पर्दे पर देखने का दर्शकों का इंतजार आज होली के मौके पर खत्म हो गया है। फिल्म में आदित्य पहली बार डबल रोल निभाते नजर आएंगे, जिसे देखकर सभी उत्साहित हो रहे हैं।
विज्ञापन
आदित्य ने भरी बदले की हुंकार
लगभग एक मिनट के इस टीजर की शुरुआत आदित्य की एंट्री से होती है। वह किसी से बदला लेने का वादा करते नजर आ रहे हैं। आदित्य अपने द्वारा सहे गए सभी दर्द और पिटाई का बदला लेने की बात कर रहे हैं। लेकिन कुछ देर बाद ही हमें आदित्य का एक और रूप देखने को मिलता है, जो एक केस में उलझा हुआ है। मृणाल फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगी, जो अपराधी को खोजने पर तुली हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर फैंस को तोहफा
वर्धन केटकर के निर्देशन में बनी सच्ची घटनाओं पर आधारित क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'गुमराह' का टीजर फैंस के लिए होली पर किसी तोहफे से कम नहीं है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमे पहली बार मृणाल और आदित्य साथ नजर आने वाले हैं। दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और मुराद खेतानी के सिने वन स्टूडियो द्वारा किया गया है।
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' में होगी साई पल्लवी की एंट्री? इस रोल में नजर आएंगी अभिनेत्री
साउथ की सुपरहिट फिल्म का रीमेक है 'गुमराह'
आखिरी बार ओटीटी पर रिलीज हुई 'द नाइट मैनेजर' में अनिल कपूर के साथ अभिनय का दम दिखाते नजर आए आदित्य रॉय कपूर की 'गुमराह' तेलुगू फिल्म 'थडम' का हिंदी रीमेक है। जहां फिल्म की पहली झलक ने फैंस के दिलों में इसको लेकर उत्साह भर दिया है, वहीं दूसरी तरफ दर्शक दोनों कलाकारों को साथ काम करते देखने के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Bollywood Actresses: अमीर मर्दों को डेट करने पर जब इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को सुनने पड़े थे ताने