{"_id":"64391e6b36ab6230bc077993","slug":"gulzar-releases-gulshan-devaiah-and-saiyami-kher-starrer-8-am-metro-movie-poster-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 AM Metro: गुलजार साहब ने रिलीज किया गुलशन-सयामी की '8 A.M. मेट्रो' का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
8 AM Metro: गुलजार साहब ने रिलीज किया गुलशन-सयामी की '8 A.M. मेट्रो' का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Fri, 14 Apr 2023 03:10 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 14 Apr 2023 03:10 PM IST
सार
गुलशन देवैया और सयामी खेर अभिनीत फिल्म '8 A.M Metro' का पोस्टर रिलीज हो गया है। इसे मशहूर गीतकार गुलजार साहब ने जारी किया है।
विज्ञापन
'8 A.M.मेट्रो' का पोस्टर जारी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मशहूर गीतकार-शायर और फिल्मकार गुलजार साहब ने आज फिल्म '8 A.M. Metro' का पोस्टर जारी कर दिया है। इस फिल्म में गुलशन देवैया और सयामी खेर अहम भूमिका अदा करते नजर आएंगे। यह फिल्म दो अजनबियों की मुलाकात पर आधारित है। फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गुलशन देवैया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
दो अजनबियों की कहानी पर आधारित है फिल्म
इस फिल्म को राज आर ने लिखा है और निर्देशन भी वही कर रहे हैं। इस फिल्म और इसमें गुलजार साहब के सहयोग के बारे में बात करते हुए राज आर ने कहा, 'यह दो अजनबियों की कहानी है, जो अनजाने में मेट्रो में एक-दूसरे से टकराते हैं। दोनों के बीच दोस्ती होती है और फिर बात जब दोस्ती से आगे बढ़ती है तो दोनों एक-दूसरे को खुद में ढूंढते हैं।' पोस्टर लॉन्च के दौरान राज आर ने गुलजार साहब का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
सयामी अदा करेंगी यह रोल
इस फिल्म में सयामी खेर एक 29 वर्षीय हाउस वाइफ इरावती की भूमिका में नजर आएंगी। इरावती की मुलाकात सुबह 8 बजे की मेट्रो ट्रेन में एक लड़के से होती है और फिर दोनों एक-दूसरे को बेहद करीब से जानने लगते हैं। सयामी का कहना है, 'यह किरदार अदा करना मेरे लिए बड़ी बात है। मैं इस फिल्म में गुलजार की शायरी को अपनी आवाज में पढ़ती नजर आऊंगी!'
विज्ञापन
गुलशन देवैया ने साझा किया अनुभव
गुलशन देवैया ने भी फिल्म '8 A. M. मेट्रो' को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि साधारण सी लगने वाली इस फिल्म की दिलचस्प कहानी को सुनने के बाद वे बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने बिना देर किए फिल्म करने के लिए हां कह दी। गुलशन देवैया ने पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
View this post on Instagram