{"_id":"595784a14f1c1b59448b4629","slug":"gulshan-grover-says-had-i-got-the-opportunity-i-would-have-played-kattappa-better","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुलशन ग्रोवर का दावा- 'कटप्पा का किरदार मैं ज्यादा अच्छे से करता'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुलशन ग्रोवर का दावा- 'कटप्पा का किरदार मैं ज्यादा अच्छे से करता'
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
Updated Sat, 01 Jul 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
गुलशन ग्रोवर
बॉलीवुड के बैड मैन यानी गुलशन ग्रोवर लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आए हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर उन्हें कटप्पा का रोल दिया जाता तो वो ज्यादा अच्छे से करते।
विज्ञापन
राम-लखन और इंटरनेशनल खिलाड़ी जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले गुलशन ग्रोवर ने कहा, 'मुझे चैलेंजिंग रोल करने में मजा आता है। मैं अच्छे कैरेक्टर का लालची हूं। जब मैंने बाहुबली देखी तो मुझे लगा कि एसएस राजामौली ने बड़ी खूबसूरती से कटप्पा का किरदार बनाया। अगर मुझे वो रोल करने को दिया जाता तो मैं ज्यादा अच्छे से करता।'
विज्ञापन
गुलशन ने आगे कहा, 'मैं निगेटिव किरदार ज्यादा अच्छे से निभा पाता हूं। इस रोल के लिए जिस बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशन की जरूरत थी वो सब मुझमे है।' इसके अलावा गुलशन ने ये भी कहा कि जो काम सत्यराज ने किया है वो भी काबिले-तारीफ है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने राजामौली के साथ काम करने की इच्छा जताते हुए ये बात उनसे बताई थी। राजामौली एक महान डायरेक्टर हैं।'