फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   grand masti will be on tv

टीवी पर दिखाई जाएगी एडल्ट कॉमेडी ‘ग्रैंड मस्ती’!

Tue, 03 Dec 2013 06:14 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Tue, 03 Dec 2013 06:14 PM IST
विज्ञापन
grand masti will be on tv

बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये कमा कर सबको चौंकाने वाली फिल्म एडल्ट कॉमेडी ‘ग्रैंड मस्ती’ क्या टीवी पर दिखाई जाएगी? निश्चित रूप से उस रूप में तो नहीं, जैसी सिनेमाघरों में दिखाई गई थी।

विज्ञापन


इन दिनों सेंसर बोर्ड असमंजस है कि क्या वह टीवी पर दिखाए जाने के लिए ‘ग्रैंड मस्ती’ को प्रमाणपत्र प्रदान करे? ऐसी ही मुश्किल सेंसर बोर्ड के सामने तब आई थी जब ‘जन्नत’, ‘डेल्ही बैली’ और ‘डर्टी पिक्चर’ को टीवी पर दिखाने के लिए उसके निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र मांगे थे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि छोटे पर्दे पर ए प्रमाणपत्र (वयस्कों के लिए) वाली फिल्में दिखाने की रोक है। जबकि ‘ग्रैंड मस्ती’ के निर्माता इसका टीवी प्रीमयर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार ने सेंसर बोर्ड को पत्र लिखा और कहा कि फिल्म के लिए उन्हें यू/ए प्रमाणपत्र (माता-पिता की सहमति से बच्चों के देखने योग्य) चाहिए।

वे सेंसर द्वारा दृश्यों में सुझाए जाने वाले कट्स के लिए भी तैयार हैं। लेकिन सेंसर बोर्ड तय नहीं कर पा रहा है कि इस फिल्म में कहां-कहां कट लगाए। इसका हर दृश्य ही ऐसा है, जिस पर आपत्ति हो सकती है। जिससे अश्लीलता टपकती है।

उल्लेखनीय है कि सेंसर ने एकता कपूर की ‘डर्टी पिक्चर’ को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद ही टीवी पर दिखाने की मंजूरी दी थी।

साउथ की सेक्स बम कही जाने वाली हीरोइन सिल्क स्मिता के जीवन से प्रेरित इस फिल्म के लिए विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था।

तब सवाल उठा था कि जब फिल्म के लिए पुरस्कार दिया जा सकता है, तो उसे टीवी पर क्यों नहीं दिखाया जा सकता है? ऐसे में सेंसर ने ‘डर्टी पिक्चर’ में पचास से ज्यादा कट सुझाए थे और फिल्म का टीवी प्रीमियर हुआ था।


लेकिन क्या सूचना और प्रसारण मंत्रालय इंद्र कुमार की एडल्ट कॉमेडी फिल्म को टीवी पर दिखाने की इजाजत देगा क्योंकि इसे आधी रात के बाद दिखाना भी बहुत बोल्ड कदम होगा!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed