{"_id":"8703d7d033c28301c3ade72c488ab331","slug":"grand-masti-and-housefull-release-this-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शुक्रवार तीन फिल्में, कौन सी आपके टेस्ट की","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस शुक्रवार तीन फिल्में, कौन सी आपके टेस्ट की
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार तीन अलग-अलग टेस्ट की फिल्में रिलीज होंगी। तीनों की थीम नई है।
विज्ञापन
यह शुक्रवार अलग-अलग तरह की फिल्मों के नाम रहने वाला है। रिलीज हो रही तीन फिल्में भले ही बड़े बजट और स्टार से सजी न हों लेकिन इनका विषय ऐसा है जिन पर चर्चा हो रही है।
रिलीज हो रही सबसे बड़ी फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' है। इस सेक्स कॉमेडी फिल्म में विवेक ओबेराय, आफताब शिवदसानी और रितेश देशमुख ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 2004 में आई मस्ती की सीक्वल फिल्म है।
विज्ञापन
दूसरी फिल्म विक्रम भट्ट कैंप की हॉरर फिल्म 'हॉरर स्टोरी' है। इस फिल्म के सभी कलाकार नए हैं। यह फिल्म एक भुतहे होटल की कहानी कहती है। फिल्म का निर्देशन आयुष रैना ने किया है।
विज्ञापन
रिलीज हो रही तीसरी फिल्म 'जॉन डे' हैं। इस साइकोलॉजिकल फिल्म में नसीरूदीन शाह और रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म एक हॉलीवुड फिल्म की हिंदी रीमेक है।