फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda Wife Sunita Ahuja to cast in karan johar show Fabulous Lives vs Bollywood Wives next season reports

Sunita Ahuja: 'फैब्युलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' ने नजर आएंगी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा? जानें सच

Sat, 08 Mar 2025 11:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 08 Mar 2025 11:23 PM IST
सार

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चाओं में रहीं। वहीं, इस बीच अब उन्हें लेकर नई खबर सामने आई है। चर्चा है कि वह 'फैब्युलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' के अगले सीजन में नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Govinda Wife Sunita Ahuja to cast in karan johar show Fabulous Lives vs Bollywood Wives next season reports
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

विस्तार

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कथित तौर पर करण जौहर के लोकप्रिय रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' के अगले सीजन के लिए बातचीत कर रही हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुनीता आहूजा पर 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' के आगामी सीजन के लिए विचार किया जा रहा है। वह ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें दर्शकों ने सच में पसंद किया है और उनके प्रशंसकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन

तलाक की खबरों के कारण बटोरी थीं सुर्खियां
सुनीता हाल ही में गोविंदा से अलग होने की अटकलों के कारण सुर्खियों में रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सुनीता ने छह महीने पहले गोविंदा को तलाक का नोटिस भेजा था। हालांकि, गोविंदा के वकील ने स्पष्ट किया कि कपल ने अपने मुद्दों पर काम किया है और अपने मतभेदों को सुलझा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदा से अलग रह रही हैं सुनीता
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने खुलासा किया कि वह गोविंदा से अलग रह रही हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले 12 सालों से अपना जन्मदिन अकेले ही मना रही हैं। इस बयान ने उनकी शादी में समस्याओं के बारे में अटकलों को और हवा दे दी है।

विज्ञापन

कामिनी खन्ना की बहन ने भी तोड़ी थी चुप्पी
गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना ने बताया कि गोविंदा और सुनीता दोनों के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए उन्हें इस मामले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा था, 'नहीं, मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। मैं बहुत व्यस्त रहती हूं और वे भी बहुत व्यस्त रहते हैं। हम बहुत कम मिलते हैं, इसलिए मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। मैं इस विषय पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती, क्योंकि इसमें दोनों परिवार शामिल हैं और मैं दोनों से बहुत प्यार करती हूं।'
Crazxy Collection Day 9: 'क्रेजी' को मिला वीकएंड का फायदा, नौवें दिन रफ्तार में दौड़ी सोहम शाह की फिल्म की गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed