{"_id":"5ba24f7e867a557eae2dea0e","slug":"govinda-upcoming-film-fryday-new-song-chotey-bade-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदा की अपकमिंग फिल्म 'फ्राई-डे' का नया गाना 'छोटे-बड़े' रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोविंदा की अपकमिंग फिल्म 'फ्राई-डे' का नया गाना 'छोटे-बड़े' रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
छोटे-बड़े
एक्टर गोविंदा की अपकमिंग फिल्म 'फ्राई डे' का नया गाना 'छोटे-बड़े' आज रिलीज हो गया है। गाने को मीका सिंह और अंकित तिवारी ने गाया है। गाने में गोविंदा का 'छोटे-मियां, बड़े मियां' स्टाइल एक बार फिर से नजर आ रहा है।
विज्ञापन
90 के दशक में उनकी बिग बी के साथ 'छोटे-मियां, बड़े मियां' नाम की एक जबरदस्त फिल्म आई थी, जिसमें वो छोटे बने थे और बिग बी बड़े के रूप में दिखाई दिए थे लेकिन इस बार अपने गोविंदा बड़े बने हैं और वरुण शर्मा उनके छोटे के रूप में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस गाने की खास बात यह है कि इसमें उन्होंने गोविंदा के मुताबिक सुर लगाए हैं। जो लोग गोविंदा के गाने सालों से पसंद करते आ रहे हैं, वो 'छोटे-बड़े' सुनते ही झूमने लगेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बॉलीवुड के कॉमेडी किंग गोविंदा एक बार फिर फिल्मों में भी धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार है। 'आंखें' को प्रोड्यूस करने वाले पहलाज निहलानी 'रंगीला राजा' के साथ एक बार फिर गोविंदा के साथ वापसी कर रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म का पोस्टर लांच हुआ था। फिल्म में गोविंदा डबल रोल में नजर आएंगे और 4 किरदार भी निभाएंगे।
विज्ञापन
फिल्म में उनके साथ मिशिका चौरसिया, अनुपमा अग्निहोत्री और दिगांगना सूर्यवंशी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग राजस्थान में होगी।
यहां दखें फिल्म का जबरदस्त गाना
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन