{"_id":"7aee7f94-a7ec-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"govinda-to-play-negative-character-in-kill-dil","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलेन के किरदार से होगी गोविंदा की वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विलेन के किरदार से होगी गोविंदा की वापसी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Apr 2013 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंविदा लंबे समय के बाद एक बार फिर से फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार उनकी वापसी एक हीरो के रूप में न होकर एक विलेन की रूप में होगी।
विज्ञापन
गोविंदा के डूबते कैरियर में अब यशराज बैनर का सहारा मिलने वाला है। आदित्य चोपड़ा गोविंदा को लेकर 'किल दिल' नाम की फिल्म बनाने जा रहे हैं।
पिछले दिनों आदित्य चोपड़ा और गोविंदा के बीच लंबी मुलाकात हुई। आदित्य ने यशराज बैनर की अगली फिल्म 'किल दिल' के लिए गोविंदा को विलेन का रोल ऑफर किया जिसे गोविंदा ने स्वीकार्य कर लिया।
विज्ञापन
इसके पहले गोविंदा एक फिल्म 'शिकारी' में निगेटिव किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म बहुत सफल नहीं रही थी।
आदित्य चोपड़ा के अलावा निर्देशक डेविड धवन भी गोविंदा और सलमान को लेकर अपनी सुपरहिट फिल्म 'पार्टनर' का सिक्वल बनाने की योजना बना रहें है।
पिछले कुछ सालों से गोविंदा के पास कोई भी फिल्म न होने की वजह से वह फिल्म इंडस्ट्री से लगभग बाहर हो गए थे।