फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda Son Yashvardhan Ahuja Bollywood Debut With Sai Rajesh Romantic Film as per Report

Govinda-Yashvardhan: गोविंदा के बेटे यशवर्धन करेंगे बॉलीवुड डेब्यू? क्या पिता से छीन पाएंगे हीरो नंबर 1 का टैग

Thu, 19 Dec 2024 03:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 19 Dec 2024 03:45 PM IST
सार

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार है। यशवर्धन एक अनोखी लव स्टोरी में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक साई राजेश कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Govinda Son Yashvardhan Ahuja Bollywood Debut With Sai Rajesh Romantic Film as per Report
बेटे यशवर्धन के साथ डांस करते नजर आए गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम@ahuja_yashvardhan

विस्तार

अपने शानदार अभिनय, अपने चार्म और अनोखे डांस स्टाइल से सभी दर्शकों का दिल जीतने वाले गोविंदा भारतीय सिनेमा के हीरो नंबर वन हैं। अब वही हूनर और जादू उनके बेटे यशवर्धन दिखा पाते है या नहीं ये तो उनकी डेब्यू फिल्म आने पर ही पता चलेगा। निर्देशक साई रंजन की लव स्टोरी फिल्म से यशवर्धन बॉलीवुड डेब्यू करेंगे।
विज्ञापन

यशवर्धन इस फिल्म से करेंगे डेब्यू
बॉलीवुड स्टार किड्स में से एक हैं गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यशवर्धन जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में अपना करियर शुरू करने वाले हैं। वह निर्देशक साई रंजन की एक शानदार लव स्टोरी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साई रंजन करेंगे फिल्म का निर्देशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर, यशवर्धन की इस आगामी फिल्म का टाइटिल अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन इतना जरूर तय है कि यह एक रोमांटिक लव स्टोरी होगी और जिसका निर्देशन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता साई रंजन करेंगे। मधु मंटीना और अल्लू अराविंद और SKN फिल्म्स मिलकर निर्माण करेंगे।  
Sikandar Teaser Update: कैसा होगा 'सिकंदर' का टीजर? क्या फिल्म 'किक' के नकाबपोश लुक में नजर आएंगे सलमान खान
 
विज्ञापन

Govinda Son Yashvardhan Ahuja Bollywood Debut With Sai Rajesh Romantic Film as per Report
पिता गोविंदा और मां सुनीता के साथ यशवर्धन - फोटो : इंस्टाग्राम@ahuja_yashvardhan
नए चेहरे को लॉन्च करना चाहते हैं फिल्ममेकर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लव स्टोरी फिल्म में यशवर्धन आहूजा को इसलिए लिया गाया है कि क्योंकि साई इस फिल्म में एक फ्रेश चेहरे को लॉन्च करना चाहते थे। फिल्म में यशवर्धन के अपोजिट कौन सी हीरोइन होगी, ये अभी तक तय नहीं हो पाया है। फिल्म 2025 की गर्मियों की छुट्टियों में रिलीज हो सकती है।
Bhoot Bangla: वामिका के बाद अक्षय की 'भूत बंगला' में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री? जानिए कौन हैं खूबसूरत अदाकारा
 

कई फिल्मों के असिस्टेंट डाइरेक्टर रह चुके हैं यशवर्धन
फिल्मों में बतौर अभिनेता कास्ट होने से पहले गोवांदा के बेटे यशवर्धन कई निर्दशकों को असिस्टेंट कर चुके हैं। यशवक्धन ने निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियावाला की फिल्म किक 2, तड़प और फिल्म ढिशुम में बतौर असिस्टेंट डाइरेक्टर काम किया है।

यशर्धन का डांस हुआ था वायरल
गोविंदा के बेटे यशवर्धन को प्यार से उन्हें लोग यश बुलाते हैं। अप्रैल 2024 में गोविंदा के बेटे यशवर्धन का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। नेटिजन्स ने यशवर्धन के इस डांस को खूब पसंद किया था और जमकर कमेंट्स भी किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed