बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी बहुचर्चित हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लेकर कमर कस चुके हैं। फिल्म की शूटिंग लगातार जाती है। जानिए इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट कौन सी अभिनेत्री नजर आएंगी।
2 of 5
फिल्म भूत बंगला में हुई एक और अभिनेत्री की एंट्री
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार संग तब्बू को जोड़ी नजर आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो तब्बू करीब 13 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के साथ इस फिल्म में काम करेंगी। इससे पहले दोनों ने साल 2000 में एक साथ फिल्म हेरा फेरी में काम किया था।
3 of 5
प्रियदर्शन की फिल्म है भूत बंगला
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हॉरर-कॉमेडी फिल्म में तब्बू महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। तब्बू को फिल्म में उनका किरदार और स्क्रिप्ट दोनों काफी पसंद आए हैं। तब्बू इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। भूत बंगला 2026 को रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और असरानी नजर आएंगे। फिल्म भूत बंगला की शूटिंग लगातार जारी है। हो सकता है कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल, 2025 तक खत्म हो जाएगी।
Devoleena Bhattacharjee First Child: देवोलीना ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट
4 of 5
कई सालों बाद नजर आएंगे प्रियदर्शन की फिल्म में अक्षय
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
फिल्म भूत बंगला की शूटिंग को लेकर अक्षय कुमार ने पहले सूचना दी थी। इसके साथ ही अक्षय ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया था। अक्षय ने फिल्म के पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीड डेट 2 अप्रैल, 2026 का खुलासा भी किया था। भूत बंगला के दो पोस्टर अभीतक सामने आ चुके हैं। भूत बंगला के दूसरे पोस्टर में अक्षय गेट किपर की तरह हाथ में लालटेन थामे नजर आए। तो वहीं फिल्म के पहले पोस्टर में अक्षय ब्लू सूट-व्हाइट शर्ट और रेड टाई में हाथ में दूध का कटोरा लिए और दूध को चाटते हुए नजर आए थे। उनके बगल में एक खतरनाक बिल्ली भी नजर आई।
Kareena Kapoor: करीना ने जेह की प्रेग्रेंसी के दौरान सैफ के रिएक्शन का किया खुलासा, आमिर ने दी यह प्रतिक्रिया
5 of 5
भूत बंगला से पहले भी प्रियदर्शन के साथ कई हिट फिल्में साथ कर चुके हैं अक्षय
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
फिल्म भूत बंगला से पहले अक्षय प्रियदर्शन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। इस लिस्ट में भागम भाग, भूल भुलैया, दे दना दन, हेरा फेरी शामिल हैं। फिल्म भूत बंगला का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और इसका निर्माण शोभा कपूर, एकता कपूर और अक्षय कुमार का प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स के अंतर्गत किया जा रहा है। फिल्म की कहानी आकाश ए कोशिक ने लिखी है। फिल्म के डायलॉग रोहन शंकर ने लिखे हैं।