Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda niece Ragini Khanna recalls the time when Govinda accidentally Shot Himself while cleaning revolver

क्या किसी और ने गोविंदा को मारी थी गोली? भांजी रागिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हॉस्पिटल में 200 पुलिसवाले थे'

Sat, 03 Jan 2026 07:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Jan 2026 07:10 PM IST
सार

Govinda Niece Ragini Khanna: बीते वर्ष गोविंदा के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में पता चला कि रिवॉल्वर की सफाई करने के दौरान एक्टर के साथ यह हादसा हुआ था। इसे लेकर गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना ने हाल ही में चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन
Govinda niece Ragini Khanna recalls the time when Govinda accidentally Shot Himself while cleaning revolver
गोविंदा-रागिनी खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2024 में गोविंदा एक हादसे का शिकार हुए थे। कथित तौर पर रिवॉल्वर साफ करते हुए उनके साथ हादसा हुआ और उनके पैर में गोली लग गई थी। इसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चला। इस घटना के बाद कई तरह की अफवाहें भी उड़ीं। अब कई महीनों बाद इस पर गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना ने प्रतिक्रिया दी है। रागिनी ने खुलकर बताया है कि उस दिन असल में क्या हुआ था?

विज्ञापन
Trending Videos

Govinda niece Ragini Khanna recalls the time when Govinda accidentally Shot Himself while cleaning revolver
रागिनी खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

हादसे के बारे में कैसे पता चला?
रागिनी खन्ना ने हाल ही में विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान मामा गोविंदा के साथ हुए उस हादसे पर बात की। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को पहली बार गोविंदा के साथ हुए हादसे की खबर कैसे मिली थी? रागिनी से जब उस हादसे का जिक्र करते हुए पूछा गया कि क्या हुआ था और आपको कैसे पता चला? इस पर रागिनी ने कहा, 'मेरी मां ने मुझे बताया था। मां के पास एक कॉल आया था, जिसमें बताया गया कि चीची मामा को गोली लग गई है। हमें यह सुनकर धक्का लगा। मैंने मां से पूछा, किसने मारा? मां ने कहा, 'खुद से लगी है'। 

सुनकर लगा था सदमा
रागिनी ने आगे कहा, 'मम्मी तुरंत अस्पताल की तरफ भागी। मुझे सुनकर सदमा लगा। मेरे कुछ अजीब-अजीब रिएक्शन निकले। मैं बहुत इमोशनल हो गई थी उस वक्त, इसलिए मैंने उस वक्त थोड़ा देर से जाने का फैसला किया। मैं इमोशनल थी, ऐसे में मैंने सोचा कि हाइपर होकर मैं माहौल न खराब कर दूं, इसलिए करीब तीन घंटा देर से पहुंची।' रागिनी से जब पूछा गया कि पता चला क्या हुआ था? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'गलती से उन्हें गोली लग गई थी। गन गिर गई थी शायद'।

अस्पताल पहुंचे थे 200 पुलिसकर्मी
रागिनी से जब पूछा गया कि फैंस अब भी इस थ्योरी पर बहुत यकीन नहीं करते कि गोविंदा ने गलती से खुद को गोली मारी थी। इस पर रागिनी खन्ना ने जवाब दिया, 'अस्पताल में ही 200 पुलिस वाले थे और उनके घर के बाहर 50 पुलिस वाले इस मामले की शिनाख्त के लिए पहुंचे थे। अगर यह सच नहीं होता तो आप इस तरह की स्थिति से कैसे बच सकते हैं? मुझे हमारी पुलिस पर पूरा भरोसा है। उन्होंने अपनी पूरी जांच की है और उन्हें संतोषजनक नतीजे मिले हैं, क्योंकि अगर कोई और शामिल होता, तो वह इतनी बड़ी हस्ती के साथ ऐसा करने के बाद बच नहीं सकता था। वह एक महीने में ठीक हो गए, वह एक महीने में अपने पैरों पर खड़े हो गए'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed