{"_id":"eda9673a92f147019fe995551b26ad2d","slug":"gossip-about-saharukh-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में शाहरुख के जूते, आमिर के आंसू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चर्चा में शाहरुख के जूते, आमिर के आंसू
अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 16 Sep 2013 05:10 PM IST
विज्ञापन
सबमें कुछ अनोखी आदतें होती हैं। किंग खान शाहरुख बिना जूते-चप्पलों के नहीं रह सकते। वे घर में भी होते हैं तो एक पल बिना चप्पल के नहीं रहते और बाहर निकलते ही इस इब्नबतूता को पैरों में जूता चाहिए!गार्डन तक में टहलने के लिए शाहरुख जूते पहनते हैं। उनके पास जूतों-चप्पलों का बड़ा भंडार है! ...और इसमें रत्ती भर संदेह नहीं कि यह उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई से बनाया है।
विज्ञापन
* आमिर का दिल बड़ा इमोशनल है। शनिवार (१४ सितंबर) को मुंबई में उन्होंने अपनी फिल्म 'धूम ३' का आखिरी सीन शूट किया तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य को गले लगाया और यूनिट के एक-एक आदमी से मिले। आमिर की यह दरियादिली देख कर यूनिट के लोग उनके लिए दस मिनट तक तालियां बजाते रहे!
विज्ञापन
* राजेश खन्ना की लिव-इन-पार्टनर रहीं अनीता आडवाणी के रियलिटी शो बिग बॉस-७ में जाने से डिंपल कपाड़िया को जो टेंशन होगी, वह जल्दी ही थोड़ी कम हो जाएगी। डिंपल एक बार फिर नानी बनने वाली हैं। उनकी छोटी बेटी रिंकी अगले महीने अपनी दूसरी संतान को जन्म देंगी। इन दिनों वह अपने पति के घर कोलकाता से मुंबई आई हुई हैं। अच्छी खबर का इंतजार डिंपल समेत सबको है!
विज्ञापन