{"_id":"c035732a6d6898eadf947ec41f0ad656","slug":"gori-tere-pyar-me-karan-johar","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 नवंबर से अपसेट चल रहे हैं करण जौहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
22 नवंबर से अपसेट चल रहे हैं करण जौहर
अमर उजाला मुंबई
Updated Sun, 01 Dec 2013 07:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर 22 नवंबर की शाम से अपसेट बताए जा रहे हैं। आखिर उनकी दुखी होने की वजह क्या है।
विज्ञापन
करण जौहर को पूरी उम्मीद थी कि उनके बैनर की नई फिल्म गोरी तेरे प्यार में बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। यूं तो इस फिल्म में करीना कपूर
और इमरान खान जैसे स्टार लीड भूमिका में थे, लेकिन दर्शकों ने इस जोड़ी को कोई तवज्जो नहीं दी।
पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में क्या कमी रह गई थी, आजकल करण इसी बात पर मनन कर रहे हैं। वैसे तो वे अपने चर्चित शो कॉफी विद करण के नए सीजन
विज्ञापन
की तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन उन्होंने अपने पीआर का काम देखनेवाली एजेंसी से साफ कह दिया है कि उनकी इस ताजा असफलता को हर संभव ढकने की कोशिश करें।
कॉफी विद करण के लिए अगर कोई पत्रकार इंटरव्यू ले, तो पहले से ही उसे बता दिया जाए कि वह गोरी तेरे प्यार में से संबंधित कोई सवाल न करे। करण चाहते हैं कि उनसे जो
विज्ञापन
भी बातचीत हो, वह सिर्फ उनके शो के बारे में हो। बता दें कि इस बार करण के शो की शुरूआत सलमान खान से हो रही है।
करण की कोशिश है कि सलमान के अलावा भी बड़े सेलिब्रिटीज उनके शो में भागीदारी करें।