फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Google Doodle Celebrate Legendary Singer Composer Bhupen Hazarika Birth Anniversary News in Hindi

Bhupen Hazarika: गायक और संगीतकार भूपेंन हजारिका को गूगल ने किया याद, खास डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि

Thu, 08 Sep 2022 01:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 08 Sep 2022 01:21 PM IST
सार

कई गानों में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले महान गायक भूपेंन हजारिका की आज 96वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर गूगल ने उन्हें खास तरीके से डूडल बनाकर याद किया है।

विज्ञापन
Google Doodle Celebrate Legendary Singer Composer Bhupen Hazarika Birth Anniversary News in Hindi
भूपेन हजारिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भूपेंन हजारिका पॉपुलर प्लेबैक सिंगर और फिल्ममेकर में से एक थे। गूगल ने आज भूपेंन हजारिका के 96वें जन्मदिन के मौके पर उनको डूडल बनाकर खास श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुंबई की गेस्ट आर्टिस्ट रुतुजा माली द्वारा चित्रित डूडल में दिवंगत संगीतकार को हारमोनियम बजाते हुए दिखाया गया है। भूपेंन हजारिका ने सैकड़ों फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था साथ ही साथ तमाम गानों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। उनको कविताओं, रचनाओं और कुछ मशहूर असमिया फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। खासतौर से उनका गाना 'दिल हुम-हुम करे' और 'गंगा तू-ओ गंगा बहती है क्यों', बहुत मशहूर हैं।

विज्ञापन

महज 10 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाले भूपेंन हजारिका आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। महज 12 साल की उम्र में ही उन्होंने दो फिल्मों के लिए गाने लिख दिए थे और उन्हें रिकॉर्ड भी किया था। वह दोनों गाने दो फिल्मों- इंद्रमालती: काक्सोट कोलोसी लोई और बिसवो बिजोई नौजवान में फिल्माए गए थे। समय के साथ, हजारिका ने कई गीत रचे, कई धुनें बनाईं साथ ही कई गानों को अपनी आवाज भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंन हजारिका ने 1946 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की थी। इसके बाद 1952 में कोलंबिया विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री ली थी। हजारिका ने संगीत में अपना बेहतरीन योगदान दिया था। इसके लिए उनको संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया।

विज्ञापन

भूपेन हजारिका को मरणोपरांत 2019 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed