{"_id":"5af517b24f1c1ba1098b9568","slug":"google-celebrates-indian-classical-dance-mrinalini-sarabhai-100th-birthday-by-doodle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महान क्लासिकल डांसर मृणालिनी साराभाई को गूगल ने किया याद, ऐसा था उनका जीवन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महान क्लासिकल डांसर मृणालिनी साराभाई को गूगल ने किया याद, ऐसा था उनका जीवन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की महान क्लासिकल डांसर मृणालिनी साराभाई का आज 100वां जन्मदिन है। उनका जन्म 11 मई को 1918 में केरल में हुआ था। मृणालिनी साराभाई को भारतीय क्लासिकल डांसर में महारत हासिल थी। मृणालिनी साराभाई के जन्मदिन के खास मौके पर गूगल ने उन्हें याद करते हुए Mrinalini Sarabhai’s 100th Birthday शीर्षक से डूडल बनाया है। गूगल के डूडल में मृणालिनी साराभाई छतरी लिए हुए नजर आ रही हैं और डूडल की दूसरी तस्वीर में उनके नृत्य को दर्शाया गया है।
बात करें मृणालिनी साराभाई की निजी जिंदगी की तो उनके पिता मद्रास हाई कोर्ट के वकील थे। उनका पूरा बचपन स्विट्जरलैंड में बीता और उन्होंने डांस के शुरुआती सबक यहीं रहते हुए सीखे। उन्होंने अमेरिका से भी ड्रामेटिक आर्ट्स की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह भारत लौंटी तो उन्होंने भरतनाट्यम और कथकली सिखना शुरू किया।

इस दौरान मृणालिनी साराभाई ने भारत के ‘फादर ऑफ इंडियन स्पेस प्रोग्राम’ और मशहूर फिजिस्ट विक्रम साराभाई से शादी कर ली। मृणालिनी साराभाई ने भारतीय क्लासिकल डांसर के तौर पर काफी नाम कमाया। साल 1949 में पेरिस में उनके डांस ने काफी सुर्खियां बटोरी। इसके बाद उन्हें दुनिया भर के कई देशों से डांस कराने के निमंत्रण आने लगे।
मृणालिनी साराभाई को पद्मश्री और पद्मभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। 20 जनवरी, 2016 में उनका निधन हुआ। मां की डांस की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अब उनकी बेटी मल्लिका साराभाई भी जानी-मानी क्लासिकल डांसर हैं और क्लासिकल डांस को नई ऊंचाई पर ले जाने का श्रेय उन्हें भी जाता है।