फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Good news: Kajal Aggarwal will soon give birth to her first child husband Gautam Kitchlu shared the information by sharing the post

Kajal Aggarwal Pregnant: मां बनने वाली हैं काजल अग्रवाल, गौतम किचलू ने पोस्ट शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

Sun, 02 Jan 2022 12:15 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 02 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
सार
अभिनेत्री के पति गौतम किचलू ने जानकारी दी कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस काजल जल्द ही मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।
loader
Good news: Kajal Aggarwal will soon give birth to her first child husband Gautam Kitchlu shared the information by sharing the post
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नए साल की शुरुआत के साथ ही साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल के फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली है। अभिनेत्री के पति गौतम किचलू ने जानकारी दी कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस काजल जल्द ही मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। बीते कई समय से लगाए कयासों के बाद आखिरकार इस कपल ने नए साल पर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया।

अभिनेत्री के पति गौतम किचलू ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पत्नी काजल अग्रवाल की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस के साथ यह खबर शेयर की। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '2022 आपका इंतजार कर रहा है।' इसके साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंट महिला वाला इमोजी पोस्ट किया। शेयर की गई इस तस्वीर में काजल मेज पर बैठी नजर आ रही हैं। पीले रंग की ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gautam Kitchlu (@kitchlug)

काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial

इससे पहले काजल अग्रवाल ने शुक्रवार को अपने पति के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में अभिनेत्री अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती नजर आईं। फोटो में एक्ट्रेस ग्रीन कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके पति गौतम किचलू सेमी कैजुअल लुक में दिखाई दिए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial

तस्वीर शेयर करते हुए काजल ने लिखा, 'जब मैंने अपनी आंखें बंद की तो मैं पुरानी थी, मैं नई शुरुआत कर रही हूं। हैप्पी न्यू ईयर फैमिली। 2021 का आभार व्यक्त करती हूं। 2022 में प्यार के साथ जाना चाहती हूं।'

काजल अग्रवाल, गौतम किचलू
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwal

काजल और उनके पति ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। इस कपल में साल 2020 में अक्टूबर में मुंबई में शादी की है। दोनों ने कोरोना प्रतिबंधों के तहत सात फेरे लिए थे।  इस शादी समारोह में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed