{"_id":"5d0a82028ebc3e29f2137898","slug":"gold-actor-amit-sadh-and-bugs-bhargava-play-important-role-in-zee5-original-web-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड के रघुबीर प्रताप सिंह को मिला बग्स भार्गव का साथ, जी5 की इस फिल्म में करेंगे लीड रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोल्ड के रघुबीर प्रताप सिंह को मिला बग्स भार्गव का साथ, जी5 की इस फिल्म में करेंगे लीड रोल
Thu, 20 Jun 2019 08:21 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 20 Jun 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
Amit Sadh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म गोल्ड में रघुबीर प्रताप सिंह की भूमिका निभा चुके जाने माने कलाकार अमित साध अब जल्द ही एक वेब ओरिजनल फिल्म में नज़र आएंगे। इस वेब फिल्म में अमित के साथ मशहूर अदाकारा मंजरी फडनीस भी अहम भूमिका में होंगी। फिल्म का निर्देशन बग्स भारगव कर रहे हैं जो इस फिल्म के साथ बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। बग्स इससे पहले तारे ज़मीन पर, डेली बेली और मर्डर 3 जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। बग्स अपने अभिनय और सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं।
इस फिल्म को खास तौर पर ज़ी के ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए तैयार किया जा रहा है। यह फिल्म एक थ्रिलर होगी। इसकी कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इसकी शूटिंग तीन दिन पहले हो चुकी है। तैयारी है कि फिल्म को अगस्त तक रिलीज कर दिया जाए।
फिल्म में लीड रोल कर रहे अमित साध कहते हैं, 'इस कहानी को सुनते ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, जिस प्रकार मेरे हो गए थे। यह एक दमदार कहानी है जिसे सुनकर कोई भी अभिनेता इस पर काम करने के लिए उत्सुक हो जाएगा। फिल्म के बाकी किरदार भी काफी शक्तिशाली हैं, जिनकी वजह से मुझे कई तरह की भावनाएं एक साथ ही व्यक्त करनी पड़ती हैं। मैं बग्स भारगव के साथ इस फिल्म पर काम करने के लिए बेहद उत्सुक रहा हूं।"