फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gold actor amit sadh and Bugs Bhargava play important role in zee5 original web series

गोल्ड के रघुबीर प्रताप सिंह को मिला बग्स भार्गव का साथ, जी5 की इस फिल्म में करेंगे लीड रोल

Thu, 20 Jun 2019 08:21 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: विजय जैन Updated Thu, 20 Jun 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
gold actor amit sadh and Bugs Bhargava play important role in zee5 original web series
Amit Sadh
फिल्म गोल्ड में रघुबीर प्रताप सिंह की भूमिका निभा चुके जाने माने कलाकार अमित साध अब जल्द ही एक वेब ओरिजनल फिल्म में नज़र आएंगे। इस वेब फिल्म में अमित के साथ मशहूर अदाकारा मंजरी फडनीस भी अहम भूमिका में होंगी। फिल्म का निर्देशन बग्स भारगव कर रहे हैं जो इस फिल्म के साथ बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। बग्स इससे पहले तारे ज़मीन पर, डेली बेली और मर्डर 3 जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। बग्स अपने अभिनय और सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म को खास तौर पर ज़ी के ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए तैयार किया जा रहा है। यह फिल्म एक थ्रिलर होगी। इसकी कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इसकी शूटिंग तीन दिन पहले हो चुकी है। तैयारी है कि फिल्म को अगस्त तक रिलीज कर दिया जाए। 
विज्ञापन


फिल्म में लीड रोल कर रहे अमित साध कहते हैं, 'इस कहानी को सुनते ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, जिस प्रकार मेरे हो गए थे। यह एक दमदार कहानी है जिसे सुनकर कोई भी अभिनेता इस पर काम करने के लिए उत्सुक हो जाएगा। फिल्म के बाकी किरदार भी काफी शक्तिशाली हैं, जिनकी वजह से मुझे कई तरह की भावनाएं एक साथ ही व्यक्त करनी पड़ती हैं। मैं बग्स भारगव के साथ इस फिल्म पर काम करने के लिए बेहद उत्सुक रहा हूं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed