फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Go Switzerland is madness

'ऊपर भगवान और नीचे उसका रूप सलमान खान'

Mon, 18 May 2015 12:56 PM IST
Updated Mon, 18 May 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
 Go Switzerland is madness

कश्मीर में 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कर रहे सलमान वहां की अवाम के दिलों में भी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। कुछ दिनों पहले पहलगाम में शूटिंग कर रहे सलमान को वहां की एक विधवा महिला ने अपना दुख सुनाया।

विज्ञापन


सलमान ने तुरंत उसकी मदद की। बॉलीवुड अभिनेता ने बुजुर्ग महिला के पोते गौहर अहमद भट्ट को नौकरी दिलाई। और भविष्य में किसी तरह की भी मदद का भरोसा दिया।

सलमान के इस काम ने महिला जैना बेगम का दिल जीत लिया। अब उसने कहा कि सलमान ने बुरे वक्त पर उनके परिवार की मदद की है। छह सदस्यों के परिवार की मुखिया जैना बेगम इससे काफी खुश हैं। उसका कहना है कि 'ऊपर खुदा और नीचे सलमान खान' हैं।
विज्ञापन

कश्मीर ही है दुनिया का स्वर्ग

 Go Switzerland is madness

सलमान खान कश्मीर में अपनी आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कर रहे हैं। 2002 के हिट एंड रन मामले में कोर्ट के फैसले और फिर सजा पर रोक के बाद सलमान पहली बार मीडिया से रूबरू थे। सोनमर्ग के एक होटल में सलमान पर सभी की निगाहें लगी थी।
सलमान ने कहा कि उन्हे समझ नही आता कि क्यों लोग स्विटजरलैंड जाते हैं। कश्मीर दुनिया की किसी भी दूसरी जगह से खूबसूररत है। उन्हे कश्मीर में काम करके बहुत मजा आया। साथ ही यहां के लोगों से भी बहुत प्यार मिला है।

भारत का ब्रांड एबेंसडर बनना चाहता हूं

 Go Switzerland is madness

जम्मू-कश्मीर का ब्रांड एबेसडर बनने की बात पर सलमान ने कहा कि वो कश्मीर ही नही पूरे भारत का ब्रांड एंबेसडर बनना चाहते हैं। पत्रकारों ने उनसे कश्मीर का ब्रांड एबेंसडर बनाए जाने की खबरों पर सवाल पूछा था।  सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' इस ईद पर रिलीज होने की उम्मीद है।


अपने ऊपर मुकदमों के बारे में करते हूए अभिनेता काफी शान्त दिखे। उन्होने कहा कि दुनिया के दुखों के मुकाबले मेरी परेशानियां कुछ भी नही हैं। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच थके दिख रहे अभिनेता ने दुआओं के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होने कहा कि प्रशंसक उन्हे बेहद प्यार देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed