'ऊपर भगवान और नीचे उसका रूप सलमान खान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कर रहे सलमान वहां की अवाम के दिलों में भी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। कुछ दिनों पहले पहलगाम में शूटिंग कर रहे सलमान को वहां की एक विधवा महिला ने अपना दुख सुनाया।
सलमान ने तुरंत उसकी मदद की। बॉलीवुड अभिनेता ने बुजुर्ग महिला के पोते गौहर अहमद भट्ट को नौकरी दिलाई। और भविष्य में किसी तरह की भी मदद का भरोसा दिया।
सलमान के इस काम ने महिला जैना बेगम का दिल जीत लिया। अब उसने कहा कि सलमान ने बुरे वक्त पर उनके परिवार की मदद की है। छह सदस्यों के परिवार की मुखिया जैना बेगम इससे काफी खुश हैं। उसका कहना है कि 'ऊपर खुदा और नीचे सलमान खान' हैं।
कश्मीर ही है दुनिया का स्वर्ग
सलमान खान कश्मीर में अपनी आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कर रहे हैं। 2002 के हिट एंड रन मामले में कोर्ट के फैसले और फिर सजा पर रोक के बाद सलमान पहली बार मीडिया से रूबरू थे। सोनमर्ग के एक होटल में सलमान पर सभी की निगाहें लगी थी।
सलमान ने कहा कि उन्हे समझ नही आता कि क्यों लोग स्विटजरलैंड जाते हैं। कश्मीर दुनिया की किसी भी दूसरी जगह से खूबसूररत है। उन्हे कश्मीर में काम करके बहुत मजा आया। साथ ही यहां के लोगों से भी बहुत प्यार मिला है।
भारत का ब्रांड एबेंसडर बनना चाहता हूं
जम्मू-कश्मीर का ब्रांड एबेसडर बनने की बात पर सलमान ने कहा कि वो कश्मीर ही नही पूरे भारत का ब्रांड एंबेसडर बनना चाहते हैं। पत्रकारों ने उनसे कश्मीर का ब्रांड एबेंसडर बनाए जाने की खबरों पर सवाल पूछा था। सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' इस ईद पर रिलीज होने की उम्मीद है।
अपने ऊपर मुकदमों के बारे में करते हूए अभिनेता काफी शान्त दिखे। उन्होने कहा कि दुनिया के दुखों के मुकाबले मेरी परेशानियां कुछ भी नही हैं। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच थके दिख रहे अभिनेता ने दुआओं के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होने कहा कि प्रशंसक उन्हे बेहद प्यार देते हैं।