फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Girls wearing short dress invite mishap says actress Upasana Singh

कपिल शर्मा की 'बुआ' का विवादास्पद बयान, लड़कियों के कपड़ों पर कह दी ऐसी बात, बवाल तय

Sat, 23 Jun 2018 04:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 23 Jun 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Girls wearing short dress invite mishap says actress Upasana Singh
Upasana Singh
उपासना सिंह ने करियर की शुरुआत राजश्री फिल्म्स की हीरोइन के रूप में की थी। फिर वह कैरेक्टर आर्टिस्ट बनीं। उन्होंने पंजाबी और भोजपुरी फिल्मों में भी लंबी पारी खेली। छोटे पर्दे से घर-घर में पहुंचीं और कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में बुआ बन कर लोकप्रियता का शिखर छुआ। बदलते वक्त के साथ उन्होंने वेब की दुनिया में कदम रखा। मनोरंजन की दुनिया को लेकर उपासना सिंह से अमर उजाला की विशेष बातचीत की।
विज्ञापन


कपिल शर्मा के शो के बाद आप टीवी पर कम दिखीं। अब वेब सीरीज प्रॉबल्म नो प्रॉब्लम कर रही हैं। खास वजह?
फिल्मों और टीवी के बाद वेब सीरीज का समय आ गया है। लोग घर बैठे दफ्तरों में और सफर करते हुए मोबाइल पर एंटरटेनमेंट ढूंढ़ रहे हैं। टीवी के लिए एक जगह बैठना होगा। फिल्मों के लिए थियेटर जाना पड़ेगा। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास टाइम नहीं है। ऐसे में उन्हें जो भी थोड़ा खाली वक्त मिलता है उसमें कुछ नया देखना चाहते हैं। वह नयापन उन्हें वेब सीरीज में मिल रहा है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

'वेब सीरीज में अश्लीलता परोसी जा रही है'

इन दिनों ढेरों वेब सीरीज बन रही हैं। आपकी वेब सीराज में नया क्या है?
वेब सीरीज ज्यादातर युवाओं के नाम पर बन रही हैं और उनमें अश्लीलता परोसी जा रही है। हमने पारिवारिक अंदाज की कॉमेडी बनाई है। मेरा रोल ऐसी युवती का है जिसे कम सुनाई देता है परंतु वह यह स्वीकार नहीं करती। इससे उसके और पति के बीच तरह-तरह की प्रॉब्लम खड़ी होती है। वैसे यहां कई सोशल प्रॉब्लम भी दिखेंगी। हमने अभी दस कड़ियां बनाई हैं और दो एयर हुई हैं, जिन्हें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

आपने पिछले दिनों कहा कि वेब पर सेंसर होना चाहिए जबकि ज्यादातर कलाकार सेंसर खत्म करने को कह रहे हैं।
वल्गर और चीप चीजें बनाने वाले तो विरोध करेंगे ही। वो क्या दिखा रहें हैं, हम कहां जा रहे हैं, कई बार मैं समझ नहीं पाती। मुझे लगता है कि मैं ही पुराने ख्यालों की हो गई हूं। शायद मैं अपने मूल्यों को बदल नहीं पाती। मैं ऐसे एंटरटेनमेंट को बुरा मानती हूं जो परिवार के साथ ना देख सकें। कपिल के शो में हमने साबित किया कि जरूरी नहीं दर्शकों का सस्ती चीजों से ही मनोरंजन करें। आप साफ-सुथरी चीजों से भी एंटरटेन कर सकते हैं। ऐसा नहीं होता तो सूरज बड़जात्या की फिल्में कभी नहीं चलतीं।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का तर्क दिया जाता है।
ये कौन सी स्वतंत्रता है! इसके नाम पर आप आने वाली पीढ़ी को क्या सिखा,दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

'कपड़ों की वजह से होते हैं हादसे'

सिनेमा में जैसा समाज दिखाया जाता है क्या वाकई वैसा है?
वैसा समाज नहीं है लेकिन उल्टी-सीधी चीजें दिखा कर आप उसे वैसा बना रहे हैं। हीरोइनें फिल्मों में कैसे भी छोटे कपड़े पहन लेती है लेकिन वह उनके प्रोफेशन का हिस्सा हैं परंतु उन्हें देखा-देखी युवा लड़कियां भी वैसे कपड़े पहनती हैं। आप देखिए कि फिर कैसे-कैसे हादसे होते हैं।

कपिल शर्मा के शो में बुआजी बनकर आपको सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली। यह रोल कैसे मिला था?
आजकल हर शो में किरदारों के लिए दर्जनों ऑडिशन होते हैं लेकिन बुआजी के लिए कोई ऑडिशन नहीं हुआ। कपिल और चैनल दोनों की पसंद मैं थी। कपिल ने मेरे घर आकर रोल सुनाया। तब वह शो केवल 26 एपिसोड के लिए अप्रूव हुआ था क्योंकि उसकी जगह अनिल कपूर का शो '24' आने वाला था। उसकी मेकिंग में विलंब हो रहा था। मगर कपिल का शो फिर इतना लोकप्रिय हुआ कि चैनल ने '24' का समय आगे बढ़ा दिया। हमारा शो नंबर वन हो गया।

 
विज्ञापन

'कपिल का शो जोखिम भरा'

भले ही आपने ऑडिशन नहीं दिया लेकिन कपिल की बुआ बनने से पहले तो कुछ सोचा होगा?
शो से पहले मैंने जो फिल्में या सीरियल किए थे उनमें मेरी खूबसूरती की तारीफ होती थी परंतु पहली बार था कि मुझे शो पर कहा जा रहा था कि तुम सुंदर नहीं हो, तुम्हारी उम्र हो चुकी है, इसलिए अब शादी भी नहीं हो सकती। शो में मैं ऐसी हो चुकी हूं कि पिता की उम्र के लोग भी मुझसे दूर भागते हैं। मैं हर किसी से कहती फिरती हूं कि आई एम 22 ईयर ओल्ड, हॉट, सेक्सी एंड ग्लैमरस। मेरे पति का कहना था कि दर्शकों को जैसा दिखाया जाता है, वैसा ही वे देखने लगते हैं। अत: यह रोल करने में खतरा है। लेकिन मैं हमेशा एक्सपेरीमेंट करती रही हूं और मैंने जोखिम लिया। मैं अपने डायलॉग्स में पंजाबी तड़का लगा कर कैरेक्टर को बहुत मासूम बना दिया और वह चल निकला।


कपिल के शो पर आरोप लगे कि इसमें महिला किरदारों-बुआ और पत्नी का अपमान करने वाली बातें होती हैं। इसका बचाव कैसे करेंगी?
बात यह है कि हम किसी चीज को किस नजरिये से देखते हैं। कॉमेडी फिल्मों में आप लॉजिक तो नहीं ढूंढ़ते। सिर्फ हंसने जाते हैं। वैसा ही इस शो का है कि इसे हंसाने के लिए बनाया गया है। शो में कपिल खुद अपनी भी इंसल्ट कराते थे। सारे किरदार अपने ऊपर हंस कर दर्शकों को हंसाते थे और जो मेहमान हमारे यहां आते थे उन्हें सिर-माथे पर बैठाते थे।


 

अब चैट शो की तैयारी

दो कदम और..
उपासना सिंह वेब की दुनिया में अपना इंटरव्यू शो ला रही है 'फायर ते डिजायर'। इसमें वह एंटरटेनमेंट की दुनिया के दो लोगों को आमने-सामने बैठा कर बात करेंगी। इनमें से एक अपने क्षेत्र की नामी हस्ती होगा और दूसरा स्ट्रगलर।उपासना आने वाले दिनों में फिल्म प्रोड्यूसर,डायरेक्टर के रूप में भी नजर आएंगी। इस साल वह एक हिंदी और एक पंजाबी फिल्म का निर्माण करेंगी। हिंदी फिल्म कॉमेडी होगी और इसका निर्देशन वह खुद करेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed