{"_id":"14c98367c0466ac41c37ca2541543071","slug":"girls-wants-marry-to-ranbir-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़के चाहते हैं दीपिका को, लड़कियां रणबीर को","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लड़के चाहते हैं दीपिका को, लड़कियां रणबीर को
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Oct 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे ज्यादा लड़कियां रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं। लड़कों की पहली पसंद दीपिका पादुकोन हैं।
विज्ञापन
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोन एक समय गहरे अफेयर में थे। अब वह अलग-अलग हैं लेकिन एक खास वजह से उनमें फिर से जुड़ाव देखा जा रहा है।
एक मेट्रोमोनियल एजेंसी द्वारा कराए गए सर्वे में पाया गया कि भारत की लड़कियों की शादी के मामले में पहली पसंद रणबीर कपूर हैं। सबसे ज्यादा लड़कियां रणबीर से ब्याह करके अपना परिवार बसाना चाहती हैं।
यह सर्वे बेशरम फिल्म के रिलीज होने के बाद कराया गया है। फिल्म फ्लॉप रही लेकिन रणबीर की की लोकप्रिता में कोई कमी नहीं आई है।
इस तरह नायिकाओं में सबसे ज्यादा लोकप्रिय दीपिका पादुकोन हैं। सर्वे में सबसे ज्यादा लड़कों ने दीपिका से शादी करने की ख्वाहिश जताई है।
कुछ समय पहले हुए एक सर्वे में दीपिका की जगह कैटरीना और रणबीर की जगह सलमान खान लड़कों और लड़कियों की पहली पसंद थे।