फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ghum hai kisikey pyaar meiin Tanvi Thakkar and Aditya Kapadia become parents to a baby boy

Tanvi Thakkar: 'गुम है किसी के प्यार में' तन्वी-आदित्य के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

Fri, 23 Jun 2023 09:46 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 23 Jun 2023 09:46 AM IST
सार

'गुम है किसी के प्यार सीरियल' में विराट चव्हाण की बुआ का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर और उनके पति आदित्य कपाड़िया पेरेंट्स बन गए हैं।

विज्ञापन
Ghum hai kisikey pyaar meiin Tanvi Thakkar and Aditya Kapadia become parents to a baby boy
तन्वी ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'गुम है किसी के प्यार सीरियल' में विराट चव्हाण की बुआ का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर और उनके पति आदित्य कपाड़िया पेरेंट्स बन गए हैं। कपल ने न्यू बॉर्न बेबी बॉय के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विज्ञापन

तन्वी-आदित्य ने जाहिर की अपनी खुशी
पहली बार पेरेंट्स बने आदित्य कपाड़िया और तन्वी ठक्कर ने बेटे के जन्म का ऐलान करते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। तस्वीर में आदित्य कपाड़िया और तन्वी ठक्कर बच्चे को देखते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि बेटे का चेहरा छिपाया हुआ है। तस्वीर देखकर लग रहा है कि यह अस्पताल की तस्वीर है, इसके साथ कैप्शन में कपल ने बताया कि बेटे का जन्म 19 जून को हुआ है।

View this post on Instagram

A post shared by Tanvi Thakkar (@tanvithakker)

विज्ञापन
विज्ञापन

Ghum hai kisikey pyaar meiin Tanvi Thakkar and Aditya Kapadia become parents to a baby boy
तन्वी ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

तन्वी ने खूब एन्जॉय किया प्रेग्नेंसी पीरियड
गुम है किसी के प्यार में फेम तन्वी ठक्कर ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय किया है। तन्वी ने यूनीक फोटोशूट में अपना बेबी फ्लॉन्ट किया था। एक्ट्रेस के बार्बी थीम फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब इंप्रेस किया था। पिंक कलर की हाई स्लिट ड्रेस में बार्बी की तरह सजीं तन्वी ठक्कर के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें आज भी इंटरनेट पर वायरल हैं।

विज्ञापन

बता दें, तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया ने सगाई के 7 साल बाद साल 2021 में शादी की थी, जिसके बाद साल 2023 में वह पेरेंट्स बने हैं। गुम है किसी के प्यार में की बात करें तो तन्वी सीरियल में शिवानी बुआ का किरदार निभाती थीं। वहीं उन्हें फैंस ने काफी पसंद भी किया बकि एक्ट्रेस के पति आदित्य कपाड़िया पॉपुलर शो शाका लाका बूम बूम में अहम किरदार निभाकर घर घर में फेमस हो गए थे।

यह भी पढ़ें: पिक्सार ने खो दिया बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का मौका, पंचतत्व का यह अहम पहलू मिसिंग
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed