{"_id":"6394dc1fe758cb753e3bbc6f","slug":"ghoomer-actor-angad-bedi-is-excited-to-play-a-romantic-hero-on-screen-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"Angad Bedi: आर बाल्की की 'घूमर' में रोमांस फरमाएंगे अंगद बेदी, बोले- बिल्कुल अलग है यह किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Angad Bedi: आर बाल्की की 'घूमर' में रोमांस फरमाएंगे अंगद बेदी, बोले- बिल्कुल अलग है यह किरदार
Sun, 11 Dec 2022 12:51 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 11 Dec 2022 12:51 AM IST
सार
अंगद बेदी का कहना है कि उन्होंने अभी तक पर्दे पर रोमांटिक रोल अदा नहीं किए हैं। हालांकि, इसकी वजह का भी उन्हें पता नहीं है।
विज्ञापन
Angad Bedi
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इन दिनों अभिनेता अंगद बेदी की खुशी का ठिकाना नहीं है। वजह है उनकी आगामी फिल्म 'घूमर'। दरअसल इस फिल्म में अंगद रोमांटिक रोल प्ले करने वाले हैं। आर बाल्की की इस फिल्म को लेकर अंगद बेदी बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म के जरिए अंगद पहली बार रोमांटिक रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म को लेकर अंगद बेदी ने बात की।
विज्ञापन
अंगद बेदी का कहना है, 'यह पहली बार है, जब मैं रोमांटिक रोल प्ले कर रहा हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरा रोल एक बेहद साधारण कॉरपोरेट व्यक्ति का है, लेकिन वह बिना किसी शर्त के अपनी प्रेमिका को हर तरह से सपोर्ट करने का साहस दिखाता है। बेशक यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, लेकिन मेरे लिए यह एक रोमांटिक फिल्म है। मैं आर बाल्की का शुक्रगुजार हूं कि इस रोल के लिए उन्होंने मुझ पर यकीन किया।'
विज्ञापन
Nargis Fakhri: डेटिंग लाइफ में दखल देने वालों से परेशान हुईं नरगिस फाखरी, बोलीं- गुस्सा आता है
विज्ञापन
अंगद बेदी ने आगे कहा कि उन्होंने अभी तक पर्दे पर रोमांटिक रोल एक्सप्लोर नहीं किए हैं। हालांकि, इसकी वजह का भी उन्हें पता नहीं है। अंगद बेदी ने कहा, 'मुझे अब तक जितने भी रोल मिले, मैं सभी के लिए शुक्रगुजार हूं। एक्टर्स को एक ही किस्म के किरदार में देखना एक सामान्य सी बात है। लेकिन, एक जैसी बनती छवि को तोड़ना चाहिए।' अंगद बेदी ने कहा, 'शाहरुख खान ने भी आखिरकार अपनी रोमांटिक हीरो की छवि को तोड़ा। जब उनके ऊपर रोमांटिक हीरो का टैग लगा तो उन्होंने अन्य तरह की शैलियों में हाथ आजमाए।'
Saira Banu: 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर दिलीप कुमार का पोस्टर देख भावुक हुईं सायरा बानो, रोक नहीं पाईं आंसू
अंगद बेदी का कहना है कि उन्होंने अपने करियर में काफी अलग-अलग किस्म के रोल किए हैं। अंगद बेदी ने कहा, 'मेरे बैकग्राउंड की वजह से स्पोर्ट्स एक सामान्य हिस्सा रहा है और मुझे ऐसे किरदार निभाने में मजा भी आया। 'घूमर' भी स्पोर्ट्स ड्रामा है, लेकिन इसमें मेरा रोल काफी अलग है। मैं इसमें स्पोर्ट्स पर्सन की भूमिका में नहीं हूं।'
Rohit Shetty: रोहित शेट्टी ने दीपिका और रणवीर संग काम करने के अनुभव का किया खुलासा, बोले- दोनों बहुत अलग हैं