फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ghanta Awards has been announced

2014 की भेजाफ्राई फिल्मों को मिल ही गया घंटा अवार्ड

Wed, 11 Mar 2015 02:00 PM IST
Updated Wed, 11 Mar 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
Ghanta Awards has been announced

2014 में जिन फिल्मों और कलाकारों ने आपका सबसे अधिक सिर दुखाया उनको आखिरकार घंटा अवार्ड मिल ही गया। इस अवार्ड का काफी दिनों से इंतजार हो रहा था।

विज्ञापन


हॉलीवुड की तर्ज पर शुरू किए गए यह अवार्ड उन फिल्मों और कलाकारों को मिलते हैं जिनको समीक्षकों और दर्शकों ने बकवास बताया हो।फिर भले ही यह फिल्में प्रमोशन के दम पर सुपरहिट हो गई हों।
विज्ञापन


इन अवार्ड की नॉमीनेशन लिस्ट हम आपको पहले ही बता चुके थे अब बारी यह बताने की है कि किसको मिला ये घंटा अवार्ड। जानने के लिए पढें पूरी स्टोरी।


हमश्‍ाक्‍ल बनी सबसे खराब फिल्म

Ghanta Awards has been announced

इस कैटेगिरी लिस्ट में अजय देवगन की एक्‍शन जैक्सन, सैफ अली खान की हमशक्ल और सलमान खान की किक का नाम शामिल था। लेकिन घंटा अवार्ड आया 'हमशक्ल' के हाथ। साजिद खान की इस फिल्म को वैसे भी सबसे ज्यादा कैटेगिरी में नॉमीनेशन मिले थे, और सबसे बुरी फिल्म का अवार्ड भी इसी फिल्म को मिला।


विज्ञापन

बहना फराह बनी सबसे बुरी निर्देशक

Ghanta Awards has been announced

साजिद खान की फिल्म हमशक्ल सबसे बुरी फिल्म बनी तो साजिद की बहन फराह खान सबसे बुरे निर्देशक का घंटा अवार्ड ले गईं। फराह को फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के निर्देशन के लिए यह अवार्ड मिला।

वैसे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस कैटेगिरी में फराह के अलावा साजिद खान को हमशक्ल, अनंत महादेवन को द एक्सपोज के लिए नॉमीनेट किया गया था।

विज्ञापन

हमशक्ल के तीनों हीरो बने घंटा अवार्ड के विनर

Ghanta Awards has been announced

सबसे बुरे हीरो की कैटेगिरी में अजय देवगन (एक्‍शन जैक्सन), सैफ अली खान, राम कपूर और रितेश देशमुख (हमशक्‍ल के लिए) और अक्षय कुमार एंटरटेंमेंट के लिए नॉमीनेट हुए थे।

लेकिन हमशक्ल की जोड़ी राम कपूर, सैफ अली खान और रितेश देशमुख को संयुक्त रूप से घंटा अवार्ड दिया गया।


सोनाक्षी बनी सबसे बुरी हीरोईन

Ghanta Awards has been announced

वर्स्ट हीरोईन की कैटेगिरी में बिपासा बसु 'क्रिऐचर 3 डी', सोनाक्षी सिन्हा 'होलीडे' और 'एक्‍शन जैक्सन' के लिए, सनी लिओनी 'रागिनी एमएमएस2' के लिए नॉमीनेट हुई थीं। लेकिन सबसे बुरी हीरोईन का अवार्ड सोनाक्षी सिन्हा को एक्‍शन जैक्सन और होली डे के लिए मिला।


एक्सपोस का गाना सबसे बुरा घोषित

Ghanta Awards has been announced

जय हो का गाना "फोटोकॉपी", एक्सपोस का गाना "आइसक्रीम खाऊंगी" और हमशक्ल का गाना "कॉलरट्यून" को वर्स्ट गाना कैटेगिरी में नॉमीनेट किया गया था। जिसमें हिमेश रेशमिया की फिल्म एक्सपोज का गाना "आइसक्रीम खाऊंगी" सबसे बुरा घोषित हुआ।


मीका और शान का डेब्यू सबसे बुरा

Ghanta Awards has been announced

शेखर सुमन को एक डेब्यू निर्देशक के लिए इस कैटेगिरी में उनकी फिल्म हार्टलैस के लिए नॉमीनेट किया गया था इसके अलावा मनारा को जिद, मीका और शान को बलविंदर सिंह फेमस हो गया फिल्म के लिए वर्स्ट एक्टिंग डेब्यू का नॉमीनेशन दिया गया था जिसमें मीका और शान को यह अवार्ड मिला।


अर्जुन और रणवीर की जोड़ी बनी वर्स्ट जोड़ी

Ghanta Awards has been announced

सबसे बुरी जोड़ी के रूप में अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा एक्‍शन जैक्सन के लिए, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह गुंडे के लिए एवं अक्षय कुमार एवं गोल्डन रिट्रीवर की जोड़ी को वर्स कपल्स कैटेगिरी का नॉमीनेशन मिला था जिसमें गुंडे के लिए अर्जुन और रणवीर की जोड़ी को घंटा अवार्ड दिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed